फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   PG classes in Bhikiasann college

भिकियासैंण में इसी सत्र से चलेंगी स्नातकोत्तर कक्षाएं

Sat, 06 Aug 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला, भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। Updated Sat, 06 Aug 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
PG classes in Bhikiasann college
भिकियासैंण कॉलेज में चलेंगी पीजी कक्षाएं - फोटो : अमर उजाला

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण के छात्रसंघ पदाधिकारियों ने उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश से स्नातकोत्तर कक्षाएं संचालित करने की मांग की। जिस पर उच्च शिक्षा मंत्री ने इसी सत्र से दो विषयों से एमए की कक्षाएं शुरू करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पिछले साल राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में एमए की कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की थी लेकिन यह मांग पूरी नहीं हुई है।

विज्ञापन


इस मांग को लेकर छात्रसंघ अध्यक्ष चंदन नाथ के नेतृत्व में छात्रों का एक शिष्टमंडल उच्चशिक्षा मंत्री से मिला और उन्होंने महाविद्यालय में पीजी खोलने सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया। उच्च शिक्षा मंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए इसी सत्र से हिंदी और राजनीति विज्ञान विषयों में एमए की पढ़ाई शुरू करवाने का आश्वासन दिया है। जिस पर छात्रसंघ ने उच्च शिक्षा मंत्री का आभार जताया। शिष्टमंडल में छात्रसंघ उपाध्यक्ष करन बिष्ट, रवींद्र कड़ाकोटी, पंकज बिष्ट, गौरव कन्याल, मुकेश गोस्वामी आदि थे।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed