फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Petrol Stock over in Baijnath

बैजनाथ के पेट्रोल पंप में पेट्रोल का स्टॉक फिर समाप्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Petrol Stock over in Baijnath
बैजनाथ का पेट्रोल पंप - फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र के एकमात्र पेट्रोल पंप पेट्रोल का स्टॉक समाप्त होने से पेट्रोल से चलने वाले कई वाहनों के चक्के जाम हो गये है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पंप पर पेट्रोल नहीं मिलने पर क्षेत्र के वाहन चालक सोमेश्वर या फिर जिला मुख्यालय के पंपों से पेट्रोल मंगाने को मजबूर हो गये है।
विज्ञापन

हिंदुस्तान पेट्रोलियम का बैजनाथ का पंप संचालक समय पर बाहर से ईंधन नहीं मंगा पाने के कारण यहां एक सप्ताह से वाहन चालकों को नियमित पेट्रोल नहीं मिल पा रहा है। बागेश्वर के एसडीएम हर गिरी के निर्देश पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने शुक्रवार को नौ हजार लीटर डीजल और तीन हजार लीटर पेट्रोल पंप को उपलब्ध कराया। पेट्रोल का स्टॉक शुक्रवार दोपहर बाद समाप्त हो गया। इधर, एसडीएम गिरी ने बताया कि रविवार को पंप में छह हजार लीटर पेट्रोल और छह हजार लीटर डीजल उतरेगा। उन्होंने पंप के संचालक से हर वाहन चालक को पेट्रोल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। लापरवाही बरतने पर पंप के संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed