फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Petrol and Diesel Ends In Garud

गरुड़ में फिर खत्म हुआ पेट्रोल और डीजल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Petrol and Diesel Ends In Garud
बैजनाथ पेट्रोल पंप में ईधन लेते वाहन चालक - फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। यात्रा और पर्यटक सीजन जोरों पर चलने से हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बैजनाथ पेट्रोल पंप से ईंधन की मांग एकाएक बढ़ गई है। बुधवार शाम एक बार फिर बैजनाथ के एकमात्र पंप में पेट्रोल और डीजल खत्म हो गया। ईंधन क्रय करने वालों का दिन भर पंप ताता लग रहा है। चमोली जिले के अधिकांश वाहन चालक ईंधन भरने गरुड़ आने को मजबूर है। पंप संचालक पेट्रोल से चलने वाले वाहनों को मात्र 500 रुपये का ईंधन दे रहा है। लोगों ने ईंधन का स्टॉक बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

बैजनाथ पेट्रोल पंप में मंगलवार को छह हजार लीटर पेट्रोल और छह हजार लीटर डीजल लेकर हल्द्वानी से पहुंचा। पंप संचालक ने बताया कि यात्रा सीजन, धान की रोपाई और गोमती नदी में खनन कार्य चलने से डीजल और पेट्रोल की मांग बढ़ गई है। एसडीएम हर गिरी/ प्रभारी डीएसओ ने पंप संचालक से हर वाहन चालक को ईंधन देने को कहा है। पंप संचालक से हर रोज हल्द्वानी से ईंधन मंगाने को कहा है। उधर, थराली के पेट्रोल पंप में ईंधन का स्टॉक कम होने से चमोली जिले के अधिकांश वाहन चालक गरुड़ के पंप से ईंधन भरने आ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed