Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Pesticides. become. enemy. farmer's friend. tiger beetle.

Almora News: किसानों के दोस्त टाइगर बीटल का दुश्मन हो गया कीटनाशक

Mon, 21 Jul 2025 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 21 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Pesticides. become. enemy. farmer's friend. tiger beetle.
टाइगर बीटल।
अल्मोड़ा। कीटनाशकों के अंधाधुंध इस्तेमाल से किसानों और पर्यावरण के मित्र टाइगर बीटल का अस्तित्व खतरे में आ गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि खेती के दुश्मन कीटों का शिकार करने वाले इस कीड़े की तादाद घटने से पहाड़ हो या मैदान, मडुवा हो या धान, सबकी पैदावार पर असर पड़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (आईयूसीएन) के विशेषज्ञ इससे चिंतित हैं और इसके निवारण खोज रहे हैं।
विज्ञापन

प्रकृति की बारीकियों में छिपे छोटे-छोटे जीव पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। ऐसा ही एक कीट है टाइगर बीटल। आकार में छोटा होता है लेकिन इसका महत्व बड़ा है। टाइगर बीटल न केवल खेतों में हानिकारक कीटों को नियंत्रित करता है बल्कि इसकी मौजूदगी उस क्षेत्र के पर्यावरणीय स्वास्थ्य की भी परिचायक मानी जाती है।
विज्ञापन

आईयूसीएन के विशेषज्ञों का दावा है कि टाइगर बीटल की संख्या लगातार कम होने से फसलों के उत्पादन पर 50 से 80 प्रतिशत तक दुष्प्रभाव पड़ रहा है। पहाड़ों में भी लगातार हो रहे कीटनाशकों के इस्तेमाल से लाल धान, सफेद धान, भट, मडुवा का उत्पादन गिरा है। मैदानी क्षेत्रों में भी पैदावार काफी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



247 में से 172 प्रजातियां सिर्फ भारत में
चमकदार रंगों, तेज रफ्तार और धारदार जबड़ों वाला यह कीट जैव सांकेतिक प्रजातियों में गिना जाता है। टाइगर बीटल की अब तक 247 प्रजातियां दर्ज की जा चुकी हैं जिनमें से 127 सिर्फ भारत में पाई जाती हैं। जानकारी के अभाव में इस कीट को अक्सर हानिकारक समझकर कीटनाशक से मार दिया जाता है।

-
कोट-
फसल उत्पादन बढ़ाने के लिए किसान कीटनाशकों का प्रयोग कर रहे हैं। इसके प्रयोग से हानिकारक कीटों के साथ ही पर्यावरण मित्र टाइगर बीटल भी मारा जा रहा है। यह भविष्य के लिए अच्छा संकेत नहीं है। इसे बचाने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
- विनीता संगोला, रिसर्चर, अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed