{"_id":"df30e0639173bd30d8cc5e29a8c01c70","slug":"people-worship-in-temples-fasting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने व्रत रखकर मंदिरों में की पूजा अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों ने व्रत रखकर मंदिरों में की पूजा अर्चना
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Wed, 14 Oct 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शरदीय नवरात्रि शुरू होने के साथ ही विभिन्न स्थानों पर धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर पूजा अर्चना के साथ दुर्गा पंडालों में प्राण प्रतिष्ठा कर मां दुर्गा की मूर्तियां स्थापित की गईं।
विज्ञापन
प्रथम नवरात्र को काफी संख्या में लोग मंदिरों में पूजा अर्चना करने पहुंचे। लोगों ने नवरात्र व्रत भी शुरू कर दिए हैं। लोगों ने नंदादेवी, त्रिपुरासुंदरी, रघुनाथ मंदिर, बद्रीनाथ, सिद्धेश्वर, मुरली मनोहर, हनुमान मंदिर आदि मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
नगर में गंगोला मोहल्ला, लाला बाजार, राजपुरा, लक्ष्मेश्वर, इंदिरा कालोनी खत्याड़ी में दुर्गा पंडाल सज गए हैं। पूजा अर्चना कर विधि विधान के साथ मां दुर्गा की मूर्तियों की स्थापना की गई। उधर न्यू इंदिरा कालोनी खत्याड़ी में दुर्गा महोत्सव और श्रीमद्भागवत कथा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
महिलाओं ने क्षेत्र में भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा न्यू इंदिरा कालोनी मैदान से शुरू होकर जवाहर कालोनी, खत्याड़ी होकर वापस लौटी। इस अवसर पर नवदुर्गा पूजन समिति के अध्यक्ष ललित लटवाल, प्रकाश लोहनी, जगदीश तिवारी, मोहन सिंह अल्मियां, आनंदी वैष्णव, पार्वती भट्ट, मीना पांडे, नीना नेगी आदि उपस्थित थे।
लक्ष्मेश्वर में महिलाओं की भव्य कलश यात्रा के साथ दुर्गा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में महिलाएं भजन कीर्तन गाते हुए चल रही थी। इससे पहले पंडित सतीश चंद्र जोशी ने मंत्रोच्चार के साथ कलश यात्रा शुरू करवाई।
कलश यात्रा में संसदीय सचिव और विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, दुग्ध संघ अध्यक्ष दीप डांगी, दशहरा महोत्सव के मुख्य संयोजक तारा चंद्र जोशी, समिति के संयोजक त्रिलोचन जोशी, अध्यक्ष अमित साह मोनू, व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, पूर्व अध्यक्ष संजय साह रिक्खू, सचिव सुनील कर्नाटक, नमित जोशी, मंगल बिष्ट, पियूष भट्ट, विमला मठपाल, गीता पांडे सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
बाद में गणेश पूजन के बाद मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा की गई। यजमान सत्यानंद पांडे, नमित जोशी ने पूजा अनुष्ठान के कार्यक्रम संपन्न करवाए।