{"_id":"6596f9655ff908736609253d","slug":"people-will-protect-almora-news-c-232-1-alm1001-6766-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: प्रेम विवाह करने वाले दंपति की सुरक्षा करेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: प्रेम विवाह करने वाले दंपति की सुरक्षा करेगी पुलिस
Fri, 05 Jan 2024 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 05 Jan 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। बिरादरी में प्रेम विवाह करने पर सामाजिक बहिष्कार का सामना कर रहे नव दंपती और उनके परिवार की पुलिस सुरक्षा करेगी। पुलिस भी सक्रिय हो गई है और पीड़ित परिवार को हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। पुलिस ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों की काउंसिलिंग भी की।
जिला मुख्यालय के पास के एक गांव की महिला ने बीते दिनों पुलिस को शिकायती पत्र दिया था। उसके मुताबिक उसने 13 मई 2023 को अपनी मर्जी से गांव के ही युवक से दिल्ली में प्रेम विवाह किया था। दोनों एक ही जाति और एक ही बिरादरी के हैं। आरोप है कि प्रेम विवाह के कारण गांव के कुछ लोग महिला और उसके ससुरालियों को गांव से अलग करना चाहते हैं। बीते 31 दिसंबर को गांव के कुछ लोगों ने बैठक कर परिवार से बात करने के बाद सामाजिक बहिष्कार का फैसला सुनाया। महिला और उसके परिजनों से बातचीत और पानी बंद करने की बात कही। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों और पीड़ित परिवार की काउंसलिंग की। कोतवाल अरुण कुमार ने कहा कि पीड़ित परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की है। उन्हें हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराए गए हैं। संवाद
प्रेम विवाह बना था युवक की हत्या का कारण
अल्मोड़ा। सल्ट विकासखंड के एक गांव के अनुसूचित जाति के युवक जगदीश ने डेढ़ वर्ष पूर्व नजदीकी गांव की सवर्ण युवती से प्रेम विवाह किया था। इससे आक्रोशित युवती के परिजनों ने युवक और उसके परिजनों को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। युवती ने तब पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई थी लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। नतीजतन युवती के परिजनों ने अपनी ही बेटी के पति का अपहरण कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। यह मामला चर्चाओं में रहा। अब प्रेम विवाह के बाद उपजे इस विवाद ने पुलिस को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है।
विज्ञापन
मामले पर लगातार नजर बनाई है। महिला और उसके परिवार की सुरक्षा के लिए आश्वस्त किया गया है। ग्रामीणों की काउंसिलिंग भी की गई है।
विमल प्रसाद, सीओ, अल्मोड़ा।
शिकायती पत्र मिलने के बाद पुलिस गांव गई। ग्रामीणों को समझाया गया है जबकि पीड़ित परिवार को पुलिस हेल्पलाइन नंबर दिए गए हैं।
-अरुण कुमार, कोतवाल अल्मोड़ा।