फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People will got facilities

अल्मोड़ा: असुरगढ़ी पेयजल योजना का शिलान्यास

Sat, 18 Feb 2023 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 18 Feb 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
People will got facilities
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। सांसद अजय टम्टा, विधायक मदन बिष्ट, सल्ट विधायक महेश जीना ने शनिवार को कई योजनाओं का शिलान्सास किया। इनमें विकासखंड चौखुटिया और स्याल्दे की दो दर्जन ग्राम पंचायतों के लिए असुरगड़ी पेयजल सहित हर घर जल हर घर नल योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी।
विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 1994 से दोनों विकास खंडों की लगभग दो दर्जन ग्राम पंचायतें इस योजना के लिए संघर्षरत थीं। 24 साल बाद वर्ष 2019 में योजना को स्वीकृति मिली। लगभग 15 करोड़ की इस पेयजल योजना के अलावा लगभग 31 करोड़ की लागत की मासी ग्रामसभा पंपिंग पेयजल योजना का भी शिलान्यास किया गया। नव चेतना समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व विधायक द्वाराहाट महेश नेगी, पूर्व विधायक सल्ट स्व. सुरेंद्र सिंह जीना का आभार जताया है। संचालन विनोद भट्ट और हीरा बिष्ट ने किया।
विज्ञापन


ये गांव होंगे लाभान्वित
दोनों विकास खंडों के 31 राजस्व गांवों क्रमश: चौखुटिया विकासखंड के आदिग्राम फुलोरिया, आदिग्राम कनौणिया, सुरना, सुरना रेखाडी, गोपाल गांव, कोट्यूडा डांग, जाला, फडिका, जैंठा, छानी और स्याल्दे विकासखंड के कलछीपा, कैहडगांव, गुरना, पचरों-घन्याल, पत्थरखोला, ग्वालबिना, कैलानी, कफलटाना, सौगांव घनश्याल सहित अन्य गांवों को पेयजल योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
पलायन निवारण आयोग के सदस्य अनिल शाही, जिपं उपाध्यक्ष कान्ता रावत, ब्लाॅक प्रमुख किरन बिष्ट, पूर्व विधायक महेश नेगी, चंद्रप्रकाश फुलोरिया, नारायण रौतेला, दीपा मासीवाल, महेश लाल वर्मा, शंकर जोशी, चंदन बिष्ट, दीपक नेगी, समिति के चंदन घुघुतियाल, भगवत सिंह, कैलाश बेलवाल, बलवंत सिंह बिष्ट, हरीश कांडपाल, चंदन सिंह, ईई एसपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed