फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People will get benefit.

Almora News: अल्मोड़ा में महिला खिलाड़ियों के लिए बनेगा स्थायी छात्रावास

Fri, 08 Dec 2023 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 08 Dec 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
People will get benefit.
अल्मोड़ा। हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में बैडमिंटन खेल का प्रशिक्षण ले रहीं महिला खिलाड़ियों को जल्द अपना छात्रावास मिलेगा। खेल विभाग ने बाक्सिंग रिंग के पास छात्रावास निर्माण के लिए भूमि का चयन कर लिया है। विभाग को भू-सर्वेक्षण विभाग की स्वीकृति का इंतजार है। यहां से हरी झंडी मिलते ही विभाग शासन को इसका प्रस्ताव भेजेगा। संवाद
विज्ञापन

एचएनबी स्टेडियम में छात्रावास की सुविधा नहीं होने से महिला खिलाड़ी खेल विभाग के एक भवन में अभावों के बीच रहने के लिए मजबूर हैं। बीते दो वर्षों से छात्रावास इसी भवन में संचालित हो रहा है। भवन में रिडिंग रूम, प्रशिक्षण के लिए कोट, व्यायामशाला न होने से इसका असर उनके खेल और शिक्षा पर पड़ रहा है। अब खेल विभाग ने छात्रावास निर्माण की पहल शुरू की है।
विज्ञापन

अभी अस्थायी छात्रावास में हैं 10 महिला खिलाड़ी
अल्मोड़ा। खेल विभाग के भवन में संचालित हो रहे अस्थायी छात्रावास में वर्तमान में अल्मोड़ा समेत पिथौरागढ़, पौढ़ी, उत्तरकाशी, ऋषिकेश, बागेश्वर, द्वाराहाट की 10 खिलाड़ी बैडमिंटन खेल का प्रशिक्षण ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रावास के लिए भूमि का चयन हो चुका है। भू-सर्वेक्षण विभाग की स्वीकृति मिलते ही प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
अरुण बनग्याल, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed