{"_id":"65284123fa60cec64a0140d4","slug":"people-will-get-benefit-almora-news-c-232-1-alm1001-3924-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: जल्द शुरू होगा जागेश्वर धाम का मास्टर प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: जल्द शुरू होगा जागेश्वर धाम का मास्टर प्लान
Fri, 13 Oct 2023 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। पीएम मोदी के जागेश्वर धाम पहुंचने के बाद अब यहां मास्टर प्लान के कार्य जल्द शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। कंसल्टेंसी की ओर से बृहस्पतिवार को मंदिर परिसर में पीएम मोदी को जागेश्वर के मास्टर प्लान का प्रजेंटेशन भी दिखाया गया। मुख्य सचिव एसएस संधू ने पीएम को मास्टर प्लान की जानकारी दी।
मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत जागेश्वर का मास्टर प्लान सीएम पुष्कर सिंह धामी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है। अहमदाबाद की आईएनआई कंसल्टेंसी जागेश्वर का मास्टर प्लान का खाका चुकी है। जागेश्वर धाम दर्शन को पहुंचे पीएम को मुख्य सचिव संधू की मौजूदगी में कंसल्टेंसी की ओर से मास्टर प्लान का प्रजेंटेशन भी दिया गया। पीएम ने जागेश्वर के मास्टर प्लान को लेकर मुख्य सचिव को जरूरी निर्देश भी मौके पर ही दिए।
अधिकारियों के मुताबिक पहले चरण के कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एक माह बाद यहां पर मास्टर प्लान का कार्य शुरू होने की उम्मीद है। कंसल्टेंसी के विशेषज्ञों के मुताबिक जागेश्वर धाम के मास्टर प्लान का ड्राफ्ट तैयार हो चुका है। पहले फेज में मंदिर परिसर में लाइटिंग, योग मैदान से मंदिर तक पुल, प्लाजा आदि निर्माण कार्य होने हैं।
विज्ञापन
दूसरे चरण में होंगे ये कार्य
अल्मोड़ा। दूसरे चरण के तहत म्यूजियम और टीआरसी का विस्तारीकण, स्ट्रीट डेवलपमेंट, हाईटेक शौचालय, आरतोला कार पार्किंग, आरतोला तिराहे का सौंदर्यीकरण आदि निर्माण कार्य होने हैं। संवाद
पीएम मोदी का ये दौरा जागेश्वर धाम के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। पीएम के आने के बाद देश और विदेश में जागेश्वर धाम का व्यापक प्रचार होगा। इससे आने वाले समय में जागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की संख्या भी कई गुना बढ़ जाएगी। धार्मिक पर्यटन के नजरिए से जागेश्वर धाम आने वाले दिनों में कुमाऊं का केंद्र बिंदु बन जाएगा। पीएम को जागेश्वर धाम लाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का क्षेत्रवासियों की ओर से आभार व्यक्त करता हूं। - नवीन चंद्र भट्ट, उपाध्यक्ष, मंदिर प्रबंधन समिति, जागेश्वर।