{"_id":"605f28748ebc3e5911502e10","slug":"people-upset-due-to-jam-in-almora-khairna-highway-almora-news-hld4197060186","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा-खैरना हाइवे में जाम से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा-खैरना हाइवे में जाम से लोग परेशान
विज्ञापन
अल्मोड़ा। होली के बीच जहां जिले में प्रवासियों के लौटने का सिलसिला जारी है। वहीं खैरना-अल्मोड़ा हाईवे के बीच जाम लगने से यात्रियों को भारी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को भी काकड़ीघाट में कई यात्री घंटों जाम में फंसे रहे।
बता दें कि इन दिनों अल्मोड़ा-खैरना हाईवे पर मोटमार्ग सुधारीकरण और चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। मरम्मत के कार्य के बीच बार-बार जाम की स्थिति बन रही है।
उल्लेखनीय है कि हल्द्वानी से प्रतिदिन अल्मोड़ा सैकड़ों वाहन पहुंचते हैं। लेकिन इन दिनों चल रहे मरम्मत के कार्य के बीच जाम लगने से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जाम में फंसे सामाजिक कार्यकर्ता इंदर सिंह बिष्ट ने बताया कि काफी देर तक लंबा जाम लगा हुआ है। शनिवार को एक एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। गनीमत रही कि एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था।