{"_id":"64d922dba989872af4065976","slug":"people-spread-awareness-almora-news-c-231-1-shld1004-884-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: आपका वोट, विकास के लिए करेगा चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: आपका वोट, विकास के लिए करेगा चोट
Mon, 14 Aug 2023 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 14 Aug 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। स्वीप की टीम ने वज्यूला में मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को विधानसभा उप चुनाव में शतप्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया।
स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी आलोक पांडेय, ब्लॉक प्रभारी उमेश जोशी ने कहा कि लोकतंत्र में मत की अहम भूमिका होती है। मताधिकार का प्रयोग कर बेहतर प्रतिनिधि का चुनाव किया जा सकता है। इसलिए सभी लोगों को मतदान अवश्य करना चाहिए। कहा कि मतदान दिवस 8 सितंबर को एक त्योहार के रूप में लेना होगा। तभी लोकतांत्रिक परंपरा कायम रहेगी। कहा कि लोग घरों से वोट देने नहीं निकलते हैं। एक वोट से क्या फर्क पड़ता है, की धारणा बना लेते हैं। यह लोकतंत्र के लिए घातक है। लोकतंत्र में एक वोट का भी काफी महत्व होता है। कहा कि प्रत्येक मतदाता को बूथ तक जाकर मतदान करना होगा, तभी लोकतांत्रिक व्यवस्था सार्थक होगी। कार्यक्रम में नीरज पंत, जीपी कुनियाल, राजेश्वरी कार्की ने लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। संवाद