फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People returning home to Diwali, crowds of buses in buses

दीपावली मनाने घरों को लौटे लोग, बसों में उमड़ी यात्रियों की भीड़

Wed, 18 Oct 2017 09:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Wed, 18 Oct 2017 09:24 PM IST
विज्ञापन
People returning home to Diwali, crowds of buses in buses
अल्मोड़ा टैक्सी स्टैंड में वाहन के इंतजार में खड़े लोग। - फोटो : अमर उजाला

 दीपावली मनाने के लिए नौकरीपेशा लोग, छात्र-छात्राएं और बाहरी प्रदेशों के लोग घरों को लौटने लगे हैं। बुधवार  को दिन भर केमू, रोडवेज बस स्टेशन और टैक्सी स्टैंडों में यात्रियों की भीड़ रही।

विज्ञापन

दीपावली पर्व मनाने के लिए लोग घरों को लौटने लगे हैं। बुधवार को काफी संख्या में लोग घरों को लौटे। नगर के केमू, रोडवेज और धारानौला बस स्टेशनों समेत टैक्सी स्टैंडों में यात्रियों की काफी भीड़ रही। बसें पैक होकर गंतव्य को रवाना हुईं। बस स्टेशनों में सीट पाने के लिए यात्रियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई यात्री परिवार सहित स्टेशनों में बसों का इंतजार करते रहे। काफी देर बाद वाहन मिलने के बाद वह गंतव्य को रवाना हुए। जिला मुख्यालय से मैदानी क्षेत्रों को जाने के लिए पर्याप्त वाहन थे, लेकिन जिले के पर्वतीय क्षेत्र की रूटों पर केमू, रोडवेज की पर्याप्त बसें नहीं होने के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed