{"_id":"5e5fe7188ebc3ef3f60e551f","slug":"people-protest-with-abandoned-animals-almora-news-hld3761720183","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनटीडी क्षेत्र के लोगों ने आवारा जानवर पालिका कार्यालय में बांधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनटीडी क्षेत्र के लोगों ने आवारा जानवर पालिका कार्यालय में बांधे
विज्ञापन
आवारा जानवरों के साथ पालिका कार्यालय अल्मोड़ा में प्रदर्शन करते एनटीडी क्षेत्र के लोग।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नगर के मोहल्लों में लावारिस पशुओं के आतंक से नागरिक परेशान हैं। इन पशुओं से अजीज आ चुके एनटीडी क्षेत्र के लोगों ने सभासद सौरभ वर्मा के नेतृत्व में पालिका कार्यालय में बुधवार को प्रदर्शन किया। यह लोग तीन लावारिस गायों को लेकर भी पालिका में पहुंचे थे और उन्हें पालिका कार्यालय में बांध दिया। चेतावनी दी कि यदि इन गोवंशीय पशुओं को गो सदन भेजने के बजाय नगर में छोड़ा गया तो पुन: आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
शहर में लावारिस पशुओं को पालिका कार्यालय में बांधने का यह पहली घटना है।
शहर में लावारिस गाय, बैल, कुत्तों और सुअरों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। गाय और बैल कई लोगों को चोटिल कर चुके हैं वहीं कुत्ते राह चलते लोगों खासकर बच्चों पर झपटते रहते हैं। ये जानवर शहर में गंदगी भी फैलाते हैं। एनटीडी वार्ड के सभासद सौरभ वर्मा ने गत 28 फरवरी को पालिकाध्यक्ष और ईओ को ज्ञापन देकर इन जानवरों से निजात नहीं मिलने पर चार मार्च को प्रदर्शन की चेतावनी दी थी।
सभासद के नेतृत्व में क्षेत्र के लोग बुधवार सुबह तीन गोवंशीय पशुओं को लेकर पालिका कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पालिका प्रशासन से लावारिस जानवरों को वार्ड से हटाने की मांग लंबे समय से करते आ रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिससे उन्हें पालिका कार्यालय में प्रदर्शन करना पड़ा है।
विज्ञापन
बाद में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोेशी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित लोगों और सभासद से वार्ता की। उन्होंने लावारिस जानवरों को शहर से हटाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद लोगों ने प्रदर्शन समाप्त किया। प्रदर्शन में एनटीडी के सभासद सौरभ वर्मा, लक्ष्मेश्वर के सभासद अमित साह, बद्रेश्वर के सभासद मनोज जोशी, नगर व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष भैरव गोस्वामी आदि ने भाग लिया।