फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People not involved in Maoist activities

माओवादी गतिविधियों में लिप्त लोगों का नहीं चला पता

Sat, 10 Jun 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 10 Jun 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन

बीते चार माह के भीतर जिले के करीब एक दर्जन स्थानों पर हुई माओवादी घटनाओं का आज तक पर्दाफाश नहीं हो सका है। पिछले दिनों डीएम सविन बंसल और एसएसपी रेणुका देवी ने रेगुलर और राजस्व पुलिस की संयुक्त बैठक करके अधिकारियों को माओवादियों का पता लगाने के निर्देश दिए थे। यही नहीं कई सालों से वांछित दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 60-60 हजार रुपये का इनाम घोषित करने के बावजूद कोई सफलता नहीं मिल सकी है। 

विज्ञापन


बता दें कि विधानसभा चुनाव के बाद से करीब चार माह के भीतर सोमेश्वर, मनान, बिंता, बगवालीपोखर, भगतोला, दाड़िमखोला, पेटशाल, धौलछीना, चौखुटिया, द्वाराहाट आदि स्थानों पर माओवादी पोस्टर लगा चुके हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन पोस्टर लगाने वालों का पता लगाने में पूरी तरह विफल रहा है। अलग-अलग स्थानों पर पोस्टर लगने के बावजूद सभी पोस्टरों में लिखाई लगभग समान ही है। दीवार लेखन का स्टाइल भी एक जैसा ही है। इधर, लोगों का कहना है कि यदि माओवादी गतिविधियों में शामिल लोग जल्द पकड़ में नहीं आए तो भविष्य में इनकी सक्रियता और भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन


माओवादी घटनाओं के बढ़ने के बाद बीते दिनों शासन ने हाल ही में कई सालों से वांछित सोमेश्वर निवासी खीम सिंह बोरा और पेटशाल निवासी देवेंद्र चम्याल के बारे में सूचना देने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी। बाद में एसएसपी रेणुका देवी ने अपनी ओर से भी इनाम की राशि में 10-10 हजार रुपये इजाफा करने की घोषणा की। इसके बावजूद इन दोनों के बारे में भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। इधर, एसएसपी पी रेणुका देवी का कहना है कि पुलिस की टीमें मामले की जांच में जुटी हैं और संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed