फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People got benefit in district.

Almora News: समर्थ पोर्टल पर भी बदले जा सकेंगे विषय

Sun, 26 Nov 2023 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 26 Nov 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
People got benefit in district.
अल्मोड़ा। समर्थ पोर्टल पर अब विषयों के बदलाव का विकल्प मौजूद होने से विद्यार्थियों को राहत मिल रही है। पोर्टल पर पंजीकरण करते समय चुने गए असंगत विषय को बदलने की सुविधा मिलने से विद्यार्थी अपने मूल विषय की परीक्षा दे सकेंगे। यह सुविधा मिलने पर 2,000 से अधिक विद्यार्थियों का साल बर्बाद होने से बच जाएगा।
विज्ञापन

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय से संबद्ध चार परिसर और 36 महाविद्यालय में बीए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश ले चुके विद्यार्थी इसका इंतजार कर रहे थे। पहली बार समर्थ पोर्टल के जरिए प्रवेश ले रहे कई विद्यार्थियों ने पंजीकरण करते समय गलती से असंगत विषयों का चुनाव कर लिया था।
विज्ञापन

विषय बदलने के लिए विद्यार्थी परिसर और महाविद्यालयों के चक्कर काट रहे थे लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा था। मूल विषय की परीक्षा देने का विकल्प न मिलने से उन्हें एक साल बर्बाद होने का डर सता रहा था। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने शासन को समस्या बताकर पोर्टल पर विषय बदलने का विकल्प देने का अनुरोध किया। अब पोर्टल पर विकल्प मौजूद होने से विद्यार्थी मनचाहे विषय की परीक्षा दे सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिसर और महाविद्यालय के माध्यम से ही बदले जाएंगे विषय
अल्मोड़ा। एसएसजे विश्वविद्यालय में समर्थ पोर्टल के नोडल अधिकारी डॉ. मनोज बिष्ट ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए विद्यार्थियों को यूजर आईडी और पासवर्ड जारी किए गए थे। पोर्टल पर लॉगइन कर विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण कर विषयों का चुनाव किया लेकिन पंजीकरण करते समय दर्ज गलत विषयों को बदलने की अनुमति विद्यार्थियों को नहीं है। छात्रहितों को ध्यान में रखते हुए शासन ने पोर्टल पर विषय बदलने का विकल्प परिसर और महाविद्यालय प्रबंधन को दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed