फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People from tourism city

दिनभर धूल फांकते रहे पर्यटन नगरी के लोग

Tue, 11 Apr 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। 
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।  Updated Tue, 11 Apr 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
People from tourism city
धूल फांकते रहे पर्यटन नगरी के लोग - फोटो : अमर उजाला

रानीखेत (अल्मोड़ा)। पर्यटन नगरी के लोग सोमवार को भी बाजार में दिनभर धूल फांकते रहे। लोनिवि मुख्य बाजार की सड़क में माइक्रो सर्फेसिंग का कार्य कर रही है। सड़क के पैच भरने के लिए चार दिन पहले ही सड़क को मिट्टी युक्त रेत से पाट दिया गया है। धूल से लोगों का जीना मुहाल हो रहा है, व्यापार संघ ने लोनिवि पर उन्हें विश्वास में न लेने का आरोप लगाया है, वहीं कई व्यापारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


लोनिवि ने केमू स्टेशन से लेकर रोडवेज स्टेशन तक की सड़क में माइक्रो सर्फेसिंग करा रही है, लेकिन सड़क को रेत से पाट दिया गया है। इस कारण कई दोपहिया वाहन चालक रपट चुके हैं, व्यापारियों का सामान खराब हो रहा है। बाजार पहुंचने वाले लोग धूल फांक रहे हैं।
विज्ञापन


व्यापार संघ अध्यक्ष भगवंत नेगी के नेतृत्व में कई व्यापारियों ने एसडीएम रजा अब्बास से मुलाकात कर लोनिवि की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए, कहा कि व्यापार संघ को विश्वास में नहीं लिया गया, सीधे सड़क को रेत से पाट दिया गया है। इससे लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, व्यापारियों की बैठक में लोनिवि की लापरवाही से व्यापारियों के साथ आम लोग भी परेशान हो रहे हैं। यह कार्य रात में पूरा कर लिया जाना चाहिए था, लेकिन लोनिवि को जनसरोकारों से कुछ भी लेना-देना नहीं है। यदि शीघ्र रेत नहीं उठाई गई तो व्यापारी आंदोलन करेंगे।


बैठक में व्यापार संघ सचिव हर्ष पंत, उपाध्यक्षा सीमा जसवाल, दीपक पंत, मनोज पंत, जयंत रौतेला, राजेंद्र जोशी, राजकुमार, मनोज नैनवाल, दीप पांडे, नवल नैनवाल आदि थे। इधर लोनिवि अधिकारियों का कहना है कि रेत को शीघ्र हटा लिया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed