{"_id":"668aebf40f7313cbbb0b3f54","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-321-1-shld1012-101151-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: पहाड़ दरकने से जिंतोली सेलखनारी मार्ग बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: पहाड़ दरकने से जिंतोली सेलखनारी मार्ग बंद
Mon, 08 Jul 2024 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 08 Jul 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। गरुड़, कौसानी, ग्वालदम, बैजनाथ में 48 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। भूधंसाव और एक बड़ा पहाड़ दरकने से जिंतोली, सेलखनारी मोटर मार्ग आधा किमी धंसने के साथ-साथ यातायात के लिए बंद हो गया है। मार्ग बाधित होने से कई वाहन सेलखनारी में फंसे हैं। बारिश से गरुड़ के कोठों गांव में एक मकान खतरे की जद में आ गया है।
विकासखंड गरुड़ में लगातार बारिश हो रही है। बारिश से स्थानीय नदियों और नालों का जलस्तर काफी बढ़ गया है। बारिश से कोठों गांव निवासी पूरन नाथ पुत्र मोहन नाथ का मकान खतरे की जद में आ गया है। तेज बारिश से जिंतोली, सेलखनारी मार्ग एक बहुत बड़ा पहाड़ दरकने से आधा किमी धंस गया है। मार्ग के धंसने से कई हल्के वाहन सेलखनारी में फंसे हैं। आरा किमी मार्ग धंसने से प्रांतीय खंड लोनिवि को लाखों की क्षति पहुंची है। मार्ग के धंसने की सूचना मिलते ही ठेकेदार के श्रमिक और जेसीबी मार्ग से मलबा हटाने जिंतोली पहुंच गई है। एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने लोनिवि के ईई से घटना स्थल पर जाकर क्षति का आकलन कर आगणन तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उधर लाहुरघाटी सुराग संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अस्थायी संपर्क मार्ग का निर्माण करने के लिए कहा है। संवाद