फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face the problems.

Almora News: पंचायत चुनाव के बाद महानगरों को लौट रहे प्रवासियों को नहीं मिले वाहन

Fri, 25 Jul 2025 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 25 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
अल्मोड़ा के केमू स्टेशन में बस का इंतजार करते यात्री। संवाद
अल्मोड़ा। प्रथम चरण के पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद जिले से बड़ी संख्या में प्रवासी अपने-अपने कार्यस्थलों की ओर लौटने लगे हैं। चुनाव ड्यूटी के लिए रोडवेज, केमू और टैक्सी वाहनों के अधिग्रहण के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्हें स्टेशन में वाहनों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


शनिवार को अल्मोड़ा जिले से हल्द्वानी, नैनीताल, रुद्रपुर, बरेली, दिल्ली, देहरादून, हरिद्वार और गुरुग्राम जैसे कई शहरों को बड़ी संख्या में प्रवासी रवाना हुए। बसों और टैक्सियों की कमी के चलते यात्रियों को बस स्टेशनों पर घंटों इंतजार करना पड़ा। कई यात्रियों ने मजबूरी में निजी वाहनों की महंगी बुकिंग से सफर तय किया। सुबह से ही अल्मोड़ा केमू और रोडवेज में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। चल रही कुछ बसों में भी सीटें नहीं मिल पाने से यात्रियों को असुविधा झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में भी टैक्सियों की कमी
अल्मोड़ा। पंचायत चुनाव के लिए वाहनों का अधिग्रहण होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में भी टैक्सियों की काफी कमी रही। ग्रामीण क्षेत्रों से बाजार कामकाज के लिए आने वाले लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा। आपातकाल में कई लोग निजी वाहन बुक कराकर जिला मुख्यालय पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले लोग-
वाहनों की किल्लत से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निजी वाहनों से सफर करना मजबूरी बन गया है।

-रोहित बिष्ट, अल्मोड़ा
खासकर हल्द्वानी, रुद्रपुर को जाने वाले यात्रियों को केमू और रोडवेज सेवा न मिलने पर टैक्सियों को दोगुना किराया चुकाना पड़ रहा है।

सतीश बिष्ट अल्मोड़ा
केमू की 50 बसें चुनाव ड्यूटी से वापस लौट आई हैं। बाकी बसों के चुनाव ड्यूटी से लौटने पर व्यवस्था पटरी पर आएगी।
हिम्मत सिंह नयाल, अधिशासी निदेशक कुमाऊं, केमू अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed