फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face the problems.

Almora News: अल्मोड़ा में एक एसएच सहित सात सड़कें बंद

Sun, 07 Jul 2024 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 07 Jul 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
People face the problems.
अल्मोड़ा। जिले में दो दिन से लगातार जारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। बारिश के बाद बंद सड़कें लोगों की दिक्कत बढ़ा रही हैं। मलबा और बोल्डर गिरने से एक एसएच सहित सात सड़कें बंद हैं। इससे 80 से अधिक गांवों का शेष दुनिया से सड़क संपर्क कट गया है। वाहनों की आवाजाही थमने से क्षेत्र की 50 हजार से अधिक की आबादी परेशान है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय सहित जिले के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। बारिश के बाद मलबा और बोल्डर गिरने से काफलीखान-भनोली-सिमलखेत एसएच सहित महरटाना-डूंगरा, जैंती-पीपली-चापड़, देघाट-चिंतोली, ध्याडी-मेरगांव-मानेश्वर, थला-मनराल-भ्याडी, वल्मरा-तल्ली चनोली, जैंती-नयासंग्रौली सड़कों पर आवाजाही पूरी तरह ठप है। ऐसे में क्षेत्र के 80 से अधिक गांव अलग-थलग पड़े हैं और इनका शेष दुनिया से सड़क संपर्क कटा है। वाहनों के पहिए थमने से क्षेत्र के लोग मलबा और बोल्डरों के बीच पैदल सफर कर बाजार और अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने कहा कि मलबा और बोल्डर हटाने के काम में जेसीबी जुटी हैं। जल्द सड़कों पर आवाजाही शुरू होगी।
विज्ञापन


भैसिया छाना में सबसे अधिक 76.5 एमएम बारिश

अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय सहित जिले के कई हिस्सों में बारिश हुई। जिला मुख्यालय में 46.6 एमएम, भैसियाछाना में सबसे अधिक 76.5 एमएम बारिश रिकाॅर्ड की गई। रानीखेत में 53, सोमेश्वर में 56, चौखुटिया में 60, भिकियासैंण में 22.5, सल्ट में 21, शीतलाखेत में 48, मासी में 54, द्वाराहाट में 74, ताकुला में 49 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed