Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face the problems.

Almora News: क्वारब पर पहाड़ी से गिरे बोल्डर-मलबा, यातायात बाधित

Thu, 17 Jul 2025 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 17 Jul 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
अल्मोड़ा। पहाड़ के तीन जिलों की लाइफ लाइन क्वारब में हालात सुधर नहीं रहे। पहाड़ी से रुक-रुक कर मलबा अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर गिरने से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा। मलबा गिरने से सुरक्षा की दृष्टि से वाहनों को रुक-रुक कर निकाला गया। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों की लाइफलाइन अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारिश में हालात खतरनाक हो गए। बृहस्पतिवार सुबह क्वारब की पहाड़ी से रुक-रुक कर मलबा गिरा। इस दौरान अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रहे वाहन क्वारब पुल के इस पार और हल्द्वानी से अल्मोड़ा आ रहे वाहन नदी के उस पार रोके गए। जेसीबी से एनएच पर आए बोल्डर और मलबा को हटाया गया। इसके बाद वाहनों की आवाजाही सुचारू हुई।
विज्ञापन

क्वारब की समस्या और कैंची में जाम लगने से अल्मोड़ा से हल्द्वानी जाने वाले वाहन तीन घंटे के बजाय पांच घंटे में पहुंचे। समय पर नहीं पहुंचने के कारण कई यात्रियों की ट्रेन छूट गई। इधर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि क्वारब पर निर्माण कार्य चल रहा है। इससे पहाड़ी से रुक-रुक कर मलबा आया और वाहन रुक-रुक कर चले।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले यात्री
क्वारब पर आवाजाही खतरनाक बनी है। बरसात में कभी भी हादसा का खतरा है। निर्माण कार्य समय पर पूरा होना चाहिए ताकि यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो।

विनीत कुमार जोशी, अल्मोड़ा।
क्वारब की समस्या के चलते वाहन निर्धारित समय तक गंतव्य पर नहीं पहुंच रहे हैं। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। क्वारब की समस्या का जल्द समाधान किया जाना चाहिए।
प्रियांशी मेहता, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed