फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face the problems.

Almora News: दुग्ध उत्पादकों के हितों की अनदेखी से दुग्ध विकास संगठन नाराज

Wed, 12 Mar 2025 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 12 Mar 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
अल्मोड़ा। दुग्ध विकास संगठन ने दुग्ध उत्पादकों के हितों की अनदेखी पर नाराजगी जताई है। संगठन ने आगामी 17 मार्च को होने वाली प्रबंध कमेटी की बैठक के दिन प्रबंध कमेटी का घेराव करने का एलान किया।
विज्ञापन


संगठन के अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट ने आरोप लगाया कि प्रबंध कमेटी सदस्य दुग्ध उत्पादकों के हितों की अनदेखी कर रहे हैं। कहा कि प्रबंध कमेटी न तो भ्रष्टाचार के आरोप में भंग पूर्व प्रबंध कमेटी सदस्यों और आरोपित अधिकारियों पर कोई कार्रवाई कर पाई है और न वर्तमान अधिकारियों से दुग्ध संघ हित में कार्य ले पा रही है। इससे सरकार से दुग्ध उत्पादकों के भुगतान के लिए मिली वित्तीय सहायता के बाद भी होली के त्योहार पर न तो दुग्ध उत्पादकों का भुगतान हो पाया है और न कर्मचारियों को वेतन मिल पाया है। सरकार से मिलने वाली दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन की धनराशि अधिकांश समितियों को सितंबर 2024 से नहीं दी गई है। दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन बढ़ाना तो दूर की बात है। दुग्ध उत्पादकों की पांच रुपये प्रति लीटर दुग्ध क्रय मूल्य बढ़ाने की मांग पर दुग्ध संघ प्रशासन ने एक रुपये लीटर वृद्धि का आश्वासन दिया था लेकिन उसका आदेश अभी तक जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed