फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face the problems.

Almora News: अल्मोड़ा में 12000 लोगों को नहीं मिल पाया पानी

Sun, 25 Aug 2024 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 25 Aug 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
अल्मोड़ा। एडम्स पंप हाउस से जुड़े नगर के कई मोहल्लों में पानी की आपूर्ति रविवार को ठप रही। करीब 12 हजार से अधिक की आबादी के हलक पानी नहीं आने के कारण सूखे रहे।
विज्ञापन

रविवार को एडम्स पंप हाउस से जुड़े ढूंगाधारा, बल्ढौटी, पूर्वी पोखरखाली, पश्चिमी पोखरखाली, होमगार्ड कालोनी, बुद्धिपुर, सिकुड़ा, मकेड़ी आदि मोहल्लों में जलापूर्ति नहीं हुई। रविवार की छुट्टी के दिन लोग पानी का इंतजार करते रहे लेकिन नलों में पानी की बूंद नहीं टपकी। पशुपालकों को भी पशुओं के लिए पानी जुटाने में परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

लगातार बारिश के बावजूद नगर में पानी की समस्या बढ़ती जा रही है। कभी कोसी में सिल्ट तो कभी जलाशय में पानी कम होने से जलापूर्ति बाधित होती रहती है। बताया गया कि रविवार को भी जलाशय में पानी कम था। संस्थान की ओर से पानी कम स्टोरेज किए जाने के कारण यह समस्या बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले लोग

रविवार को छुट्टी मिलती है। पानी नहीं आने से कपड़े तक साफ नहीं कर पाए और अन्य दिनचर्या भी प्रभावित रही। आए दिन जलापूर्ति ठप होने से परेशानी बढ़ती जा रही है।-भावना पांडे, पूर्वी पोखरखाली


जल संस्थान पानी का पूरा बिल वसूलता है लेकिन विभाग न तो नियमित पानी देता है और न ही निर्धारित समय पर पानी आता है। -दीपक भंडारी, ढूंगाधारा
कोट-एडम्स जलाशय में पर्याप्त पानी स्टोरेज नहीं होने से जलाशय से जुड़े क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बाधित रही। सोमवार को जलापूर्ति बहाल की जाएगी। - वीएस मेहता, एई, जल संस्थान, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed