फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face the problems.

Almora News: दो महीने से लमगड़ा नहीं पहुंची रोडवेज बस

Wed, 31 Jul 2024 01:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 31 Jul 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
People face the problems.
अल्मोड़ा। जिले के लोगों को रोडवेज सेवा का पूरा लाभ नहीं मिल रहा है। लमगड़ा में दो महीने से बस नहीं पहुंची है। इससे 20 हजार की आबादी परेशान है। बस पकड़ने के लिए क्षेत्र के लोगों को टैक्सी में ऊंचा किराया चुकाकर हल्द्वानी की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

बीते 15 सालों से जिला मुख्यालय से लमगड़ा-दिल्ली रूट पर रोडवेज बस का संचालन होता था। दो महीने पहले निगम से इस रूट पर बस का संचालन करने से हाथ पीछे खींच लिए। रूट पर संचालित एकमात्र बस का संचालन रोकने से क्षेत्र के लोगों की दिक्कत बढ़ गई है। पौधार, पलना, लमगड़ा, छड़ौजा, गौजानी सहित अन्य हिस्सों के लोगों को दिल्ली सहित अन्य मैदानी क्षेत्रों को आवाजाही करने के लिए टैक्सी में 250 से 350 रुपये किराया चुकाकर हल्द्वानी की दौड़ लगानी पड़ रही है। इसके बाद उन्हें बस मिल रही है। लमगड़ा के एमएस बिष्ट, लक्ष्मण सिंह, कैलाश सिंह, रोहित कुमार सहित अन्य लोगों ने कहा कि निगम को नए रूटों पर बसों का संचालन कर पर्वतीय क्षेत्र के लोगों को राहत पहुंचाने के प्रयास करने चाहिए। पुराने रूटों पर भी बसों का संचालन बंद कर दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

लमगड़ा रूट पर फिर से बस संचालन के प्रयास किए जा रहे हैं। चालकों की कमी से कई रूटों पर बसों का संचालन रोकना पड़ा है।

विजय तिवारी, सहायक महाप्रबंधक, अल्मोड़ा डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed