फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face the problems.

Almora News: दीवारों पर उगी घास, गंदगी का लगा अंबार

Sat, 07 Jun 2025 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 07 Jun 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
अल्मोड़ा। ऐतिहासिक मल्ला महल में जगह-जगह गंदगी के अंबार लगने से पर्यटकों को दिक्कत हो रही है। शौचालय में पानी की व्यवस्था नहीं है उन्हें लौटना पड़ रहा है। लोगों ने जिला प्रशासन से व्यवस्थाओं में सुधार करने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने मल्ला महल की पड़ताल की। इस दौरान देखा गया कि मल्ला महल के गेट पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। महल के चारों ओर दीवारों पर बड़ी-बड़ी घास उगी हुई है। यहां दिल्ली से घूमने आए पर्यटक अशोक सिंह का कहना है कि ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण होना आवश्यक है। महल बहुत सुंदर है यहां से चारों ओर देखकर मन आनंदित हो रहा है लेकिन सफाई की व्यवस्था नहीं होने से दिक्कत हो रही है। उनके साथ आई मोनिका सिंह ने बताया कि उन्होंने शौचालय का इस्तेमाल किया, यहां पानी की उचित व्यवस्था नहीं थी। हाथ धोने के लिए भी पानी नहीं था।
विज्ञापन

पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से दिक्कत
अल्मोड़ा। मल्ला महल में पेयजल की उचित व्यवस्था नहीं होने से यहां आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐतिहासिक धरोहर को देखने के लिए बड़ी संख्या में देसी-विदेशी लोग पहुंचते हैं। यहां पर उचित व्यवस्था नहीं होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने जिला प्रशासन से व्यवस्थाओं में सुधार करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कटखने बंदर कर रहे हैं पर्यटकों को परेशान
अल्मोड़ा। मल्ला महल के आसपास घूम रहे कटखने बंदर लोगों को परेशान कर रहे हैं। यहां घूमने आए लोगों का कहना है कि कटखने बंदर आए दिन लोगों को काटने को दौड़ते हैं। उन्होंने वन विभाग से कटखने बंदरों को पकड़कर जंगल छोड़ने की मांग की है। संवाद

मल्ला महल आने वाले पर्यटकों को कोई दिक्कत न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। जल्द व्यवस्थाओं में सुधार किया जाएगा। सफाई और पेयजल व्यवस्था को ठीक करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
आलोक कुमार पांडे, डीएम अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed