{"_id":"684091ffc797a3d9f30b6a47","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-ksp1005-129005-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सड़क किनारे खड़े हो रहे बेतरतीब वाहन, लग रहा है जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सड़क किनारे खड़े हो रहे बेतरतीब वाहन, लग रहा है जाम
Thu, 05 Jun 2025 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के लिंक रोड पर बेतरतीब खड़े वाहनों से आए दिन जाम लग रहा है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
नगर के जीजीआईसी के पास से लोअर माल रोड को जोड़ने वाली लिंक रोड पर दोपहिया, चारपहिया वाहन बेतरतीब खड़े रहते हैं। इसी रूट पर टैक्सी स्टैंड भी है। इस कारण यहां टैक्सियों का भारी दबाव रहता है। यात्रियों की भी काफी भीड़ रहती है। इस रूट पर पार्किंग है लेकिन क्षमता कम होने के कारण अधिकतर वाहन सड़क किनारे बेतरतीब खड़े रहते हैं। इस कारण इस मार्ग पर आए दिन जाम लगता है। इस कारण सुबह स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं और ड्यूटी जा रहे कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व सभासद अशोक पांडे ने कहा कि इस रूट पर एक और पार्किंग बनाई जानी चाहिए ताकि जाम की समस्या का समाधान हो सके। संवाद