{"_id":"6887cbaf1e58d9faeb02a712","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-ha11012-131537-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: आरतोला से जागेश्वर तक रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: आरतोला से जागेश्वर तक रेंगते रहे वाहन
Tue, 29 Jul 2025 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा/ जागेश्वर। सावन के दूसरे सोमवार को प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लगने से आरतोला से जागेश्वर तक वाहन रेंगते-रेंगते हुए चले।
लोगों का कहना है कि यातायात की उचित व्यवस्था नहीं होने से आए दिन जाम लग रहा है। उन्होंने हर रोज लग रहे जाम से निजात दिलाने की मांग की है। सोमवार को जागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के कारण दिन भर वाहन रेंगते हुए चले। बता दें कि पूजा-पाठ के लिए रविवार से ही भक्तों की भारी उमड़नी शुरू हो गई थी। रात के आए श्रद्धालुओं ने सड़क के किनारे आड़े- तिरछे वाहन खड़े कर दिए। वाहनों के दोनों ओर खड़ा होने से श्रद्धालुओं को पैदल चलने में दिक्कत उठानी पड़ी।
मंदिर समिति ने पुलिस प्रशासन से यातायात व्यवस्था को सुधारने की मांग की है। एसएसपी देवेंद्र पींचा का कहना है कि पुलिस कर्मियों को निर्धारित पार्किंग स्थल में ही वाहन पार्क करने के निर्देश दिए हैं। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से जाम लगा रहा।