{"_id":"6887c8a011ceb0786f028c64","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-ha11012-131525-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: भगरतोला के स्कूल में घुसा तेंदुआ, कमरे में कैद हुए बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: भगरतोला के स्कूल में घुसा तेंदुआ, कमरे में कैद हुए बच्चे
Tue, 29 Jul 2025 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा/ जागेश्वर। जागेश्वर धाम के निकट भगरतोला गांव में इन दिनों तेंदुए की दहशत है। शनिवार को दिन-दहाड़े तेंदुआ प्राथमिक स्कूल में घुस गया। इससे बच्चों सहित अध्यापकों में अफरातफरी मच गई थी। बच्चों को कमरों में कैद करना पड़ा। उसके बाद पहुंचे अभिभावकों ने बच्चों को रेस्क्यू किया।
भगरतोला गांव में इन दिनों तेंदुए की दहशत है। सामाजिक कार्यकर्ता रेवाधर पांडे ने बताया कि तेंदुए के आतंक के चलते छोटे बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक तेंदुआ दिन-दहाड़े प्राथमिक स्कूल परिसर में घुस आया था। तेंदुआ देख बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद स्कूल स्टाफ ने बच्चों को एक कमरे में कैद कर उनकी जान बचाई।
स्टाफ ने अभिभावकों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही अभिभावक स्कूल पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के बीच बच्चों को घर ले गए। उन्होंने बताया कि तेंदुआ पिछले कई दिनों से गांव में मंडरा रहा है।
विज्ञापन
कई लावारिस मवेशियों को भी तेंदुआ निवाला बना चुका है। तेंदुए के भय से बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं। स्थानीय लोग भी शाम ढलने से पहले घरों में कैद हो रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में जल्द ही पिंजरा लगाने की मांग उठाई है। मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है।