फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face the problems.

Almora News: आरतोला पार्किंग निर्माण कार्य की जांच के आदेश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
People face the problems.
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। आरतोला में पार्किंग के नीचे दीवार क्षतिग्रस्त, पिलर कमजोर हैं और ऊपर वाहनों का दबाव है जिससे खतरा है। इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शिकायत मिलने पर केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने डीएम को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


आरतोला में स्वदेश दर्शन योजना के तहत जिला पर्यटन विकास परिषद की ओर से लगभग साढ़े तीन साल पहले पार्किंग बनाई गई। इस बार पार्किंग को ठेके पर दिया है और वर्तमान में जागेश्वर दर्शन को आ रहे श्रद्धालुओं और पर्यटकों के वाहन इसी पार्किंग में खड़े करवाए जा रहे हैं। इसकी दुर्दशा पर किसी का ध्यान नहीं है। बरसात में खतरे का अंदेशा ज्यादा है। स्थिति यह है कि पार्किंग के नीचे की दीवार पिछली बरसात में क्षतिग्रस्त हो गई और निर्माण में लापरवाही के चलते पिलर कमजोर हैं। एक पिलर तो कामचलाऊ है। निर्माण के बाद कम समय में ही दीवार ढहने से पार्किंग के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। इस कमजोर पार्किंग के ऊपर कई वाहन खड़े रहते हैं।
विज्ञापन

इधर, आरतोला पार्किंग के ठेकेदार चंद्रभुवन भाकुनी ने कहा कि पार्किंग की हालत बेहद खराब है। इसे अविलंब ठीक कराने की जरूरत है। यह मामला अब केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा एवं डीएम के संज्ञान में आ चुका है। भाजपा के जागेश्वर मंडल अध्यक्ष हरीश प्रसाद और अन्य कार्यकर्ताओं ने पार्किंग निर्माण में हुई लापरवाही, पार्किंग की कमजोर स्थिति के बारे में केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा से वार्ता की। मंत्री ने डीएम आलोक कुमार पांडेय से बात कर उन्हें प्रकरण की जांच कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरतोला में पार्किंग को बने करीब साढ़े तीन साल हो चुके हैं। अब इसके उचित रखरखाव की जरूरत है। जल्द ही इसकी मरम्मत करवाई जाएगी।

— प्रकाश खत्री, जिला पर्यटन विकास अधिकारी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed