{"_id":"682f69aebf905352a50990ef","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-alm1005-128472-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: स्याल्दे-भाकुड़ा-इकुखेत सड़क टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: स्याल्दे-भाकुड़ा-इकुखेत सड़क टूटी
Thu, 22 May 2025 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 22 May 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
स्याल्दे। विकासखंड स्याल्दे अंतर्गत स्याल्दे-भाकुड़ा-इकुखेत सड़क बीते बुधवार को अतिवृष्टि से मल्ला भाकुड़ा क्षेत्र में टूट गई। सड़क का पूरा हिस्सा धंस गया है। इससे सड़क पर आवागमन ठप हो गया है। इस सड़क से जुड़े करीब 10 गाम सभाओं की करीब 10 हजार की आबादी प्रभावित हो गई है।
सड़क का काफी हिस्सा टूट जाने से ब्लॉक और तहसील कार्यालयों समेत अन्य सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों के लोगों और ग्रामीणों की इस सड़क से आवाजाही प्रभावित हो गई है। इससे क्षेत्र के सेरा केलानी, इकुखेत, बज्रखोड़ा, मल्ला भाकुड़ा, मगरुखाल, मटरानी गाजर, खड़कू भनेरिया, गिवापानी, रुड़ोली, चनोली, सीरा, इकूरौला और कझीपा रजवार आदि ग्रामसभाओं की लगभग दस हजार की आबादी प्रभावित हुई है।
उत्तराखंड जन कल्याण समिति के अध्यक्ष सुनिल टम्टा, ब्लॉक प्रमुख करिश्मा टम्टा, ग्राम प्रशासक लक्ष्मी देवी, वीरेंद्र सिंह, अनीता देवी, प्रताप सिंह, शेर सिंह, राजेसिंह आदि ने प्रशासन से सड़क को जल्द ठीक कर आवागमन सुचारू कराने की मांग की है। उधर, देघाट-नैल-रामनगर सड़क में पैठाणा के पास बीते बृहस्पतिवार को आए मलबे को जेसीबी से हटा दिया है और इस सड़क पर यातायात सुचारू हो गया है।
विज्ञापन
पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त, संकट बना
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बीते बृहस्पतिवार को द्वाराहाट ब्लॉक अंतर्गत भारी बारिश से कई स्थानों पर टूट-फूट हुई है। नदियों से बनी पेयजल योजनाओं के पाइप लाइन, चैंबर आदि के बहने की सूचनाएं हैं। खीरो नदी से बनी बसेरा, धन्यारी, द्यौलाड़गूंठ आदि गांवों एवं इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए बनीं पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। इससे इन गांवों में पेयजल संकट गहराने लगा है। कुछ योजनाओं की पाइप लाइन और चैंबर बह गए। विजयपुर गोलू मंदिर की चहारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई है। संवाद