{"_id":"67d1cb44c8ea2eb1c50b5880","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-alm1005-125399-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: मेला संचालक पर जुर्माना लगाने और ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: मेला संचालक पर जुर्माना लगाने और ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी
Wed, 12 Mar 2025 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 12 Mar 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। एनसीसी मैदान में विगत दिनों आयोजित व्यापारिक मेला और प्रदर्शनी को लेकर हुए विवाद पर छावनी परिषद ने सख्त रुख अपनाया है। निर्धारित नियमों के उल्लंघन पर मेला संचालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। जिसके तहत जुर्माना लगाने के साथ ही उसे ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया चल रही है।
छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी कुणाल रोहिला ने बताया कि मेला संचालक रामचंद्र भट्ट को 25 फरवरी से 12 मार्च तक कुल 16 दिनों के लिए मेले के आयोजन की अनुमति दी गई थी।
व्यापारियों के विरोध को देखते हुए परिषद ने मेले की अवधि घटाकर आठ दिन कर दी। साथ ही मेले में प्लास्टिक सामग्री, रेडीमेड गारमेंट्स और बर्तनों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया था। इसके बावजूद मेले में कुछ दुकानों पर प्रतिबंधित वस्तुओं की बिक्री होना पाया गया।
विज्ञापन
छावनी कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर इन दुकानों को बंद कराया था, लेकिन मेला संचालक ने नियमों की अनदेखी जारी रखी। इस पर परिषद ने सख्त कदम उठाते हुए जुर्माना लगाने और संचालक को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।