फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face the problems.

Almora News: बीस दिनों से बंद है भगरतोला-कपकोली मार्ग

Tue, 17 Sep 2024 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 17 Sep 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
अल्मोड़ा। जागेश्वर विधानसभा में लोनिवि निर्माण खंड के अधीन भगरतोला-चमुवा- कपकोली मार्ग बीस दिनों से बंद है। इससे क्षेत्र के कई गांवों की तीन हजार से अधिक की आबादी को यातायात सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्रभावित क्षेत्रों का मुख्य मार्ग से संपर्क कटा है। क्षेत्र में जरूरी सामान की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


बीते दिनों हुई बरसात के बाद भगरतोला- चमुवा- कपकोली मार्ग पिछले बीस दिन से बंद है। मार्ग पर जगह-जगह मलबा और बड़े-बड़े बोल्डर आ गए हैं। ग्रामीणों की मांग के बाद भी विभाग मार्ग पर आए मलबे और बोल्डरों को नहीं हटा पाया है। ग्रामीणों ने कहा कि बीते माह जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जागेश्वर आए थे, तब उन्होंने उक्त मार्ग पर डामरीकरण की घोषणा की थी। इसके बाद ग्रामीणों को सड़क मार्ग के सुधारीकरण की उम्मीद जगी थी।लेकिन सीएम की घोषणा को पूरा करना तो दूर विभाग बारिश के कारण सड़क पर आए मलबे को भी नहीं हटा सका है। सड़क बंद होने के कारण क्षेत्र में रसोई गैस, फल, सब्जी व अन्य दैनिक उपयोग के सामान की आपूर्ति ठप हो गई है। मरीजों को अस्पताल ले जाने में भी ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण प्रकाश चंद्र भट्ट , पूरन भट्ट, पीएन भट्ट, राम चंद्र भट्ट, अंबा दत्त पांडे, महेश भट्ट, पूरन भट्ट व हरिमोहन भट्ट ने मार्ग शीघ्र दुरुस्त न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


बंद पड़े सड़क मार्गाें को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। शीघ्र ही बंद पड़े सभी मार्गों को खोल दिया जाएगा। -हरीश जोशी, सहायक अभियंता, लोनिवि निर्माण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed