{"_id":"66b8f74aea60cc82c609534d","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-alm1004-115698-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अल्मोड़ा में दो सड़कों पर पूरी तरह थमी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अल्मोड़ा में दो सड़कों पर पूरी तरह थमी रफ्तार
Sun, 11 Aug 2024 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 11 Aug 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण सड़क मार्गाें पर मलबा और बोल्डर आने का सिलसिला जारी है। शनिवार की रात जिले भर मे बारिश हुई। दो सड़क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है। मजबूरी में वाहन चालक कई किमी लंबा फेरा लगाकर गंतव्य तक पहुंचे।
पर्वतीय क्षेत्रों में रुक रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। शनिवार की रात जिले भर में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के कारण जिले के देघाट- चिंतोली मोटर मार्ग और पातलीबगड़-थपनिया मोटर मार्ग पर जगह-जगह मलबा और बड़े बड़े बोल्डर मुख्य मार्ग पर आ गए। इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। इन दो सड़कों से प्रभावित होने वाले करीब 15 गांवों के करीब सात हजार लोगों का संपर्क जिला मुख्यालय से पूरी तरह कट गया। रविवार को इन स्थानों पर फल, सब्जियों और दूध की आपूर्ति भी नहीं हो पाई। इस कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
कहां कितनी बारिश
अल्मोड़ा = 18.0 मिमी
रानीखेत = 63.0 मिमी
द्वाराहाट = 44. 5 मिमी
चौखुटिया = 21.0 मिमी
सोमेश्वर = 28.0 मिमी
भिकियासैंण= 19.5 मिमी
भैंसियाछाना = 3.0 मिमी
शीतलाखेत = 42.5 मिमी
जल स्तर
कोसी = 1127.42 मीटर
रामगंगा= 821.925 मीटर
बारिश के कारण सड़कों पर भूस्खलन होने से दिक्कत सामने आ रही है। जहां भी मार्ग बंद हो रहे हैं, उन्हें खोलने के लिए वहां मशीनें भेजी जा रही हैं।
विनीत पाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, अल्मोड़ा