{"_id":"66b8f82944ec4123120010c9","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-alm1004-115689-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: चितौड़खाल में राज्य आंदोलनकारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: चितौड़खाल में राज्य आंदोलनकारियों ने किया प्रदर्शन
Sun, 11 Aug 2024 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 11 Aug 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाए जाने और मूल निवास और भू-कानून की मांग पर कार्यवाही की मांग को लेकर स्याल्दे के चितौड़खाल में राज्य आंदोलनकारियों ने प्रदर्शन किया।
रविवार को धनगड़ी पुल संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुनील टम्टा के नेतृत्व में राज्य आंदोलनकारी और स्थानीय लोग चित्तौड़खाल में एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने यहां जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि राज्य गठन के बाद से ही प्रदेश के लोग स्थायी राजधानी गैरसैंण में बनाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन राजनीतिक दल जनभावनाओं की अनदेखी कर इस मांग पर गौर नहीं कर रहे हैं।
मूल निवास और सशक्त भू कानून को लेकर भी जनता लंबे समय से सड़कों पर संघर्ष कर रही है। लेकिन सरकार इन मांगों पर भी आज तक अपना रुख साफ नहीं कर पाई है। आंदोलनकारियों ने कहा है कि इन मांगों पर शीघ्र कोई कार्यवाही नहीं की गई तो वह जनजागरूकता अभियान चलाने के साथ ही जनता के सहयोग से उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे। वहां पर राजेंद्र नेगी, प्रताप सिंह, राम सिंह, वीरेंद्र सिंह, संतन सिंह, पूरन सिंह, चंदन सिंह, माधो सिंह आदि थे।