{"_id":"66a003c8e3897f8fb1022de4","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-alm1004-114897-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: लोनिवि के अधिकारियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: लोनिवि के अधिकारियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
Wed, 24 Jul 2024 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 24 Jul 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
मौलेखाल(अल्मोड़ा)। सल्ट के पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एक अगस्त से विभाग के कार्यालय परिसर में आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी। रावत ने तहसीलदार सल्ट आबिद अली के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में कहा कि उनके भवन निर्माण के दौरान झिमार में एक दीवार क्षतिग्रस्त होने पर विभाग ने उन पर 17.75 लाख रुपये के जुर्माने की चेतावनी देते हुए नई दीवार का निर्माण करा लिया। उसी बाजार में एक अन्य व्यक्ति के भवन निर्माण के दौरान दीवार टूटने पर विभाग सरकारी पैसे से इसका निर्माण कर रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वेष भावना से काम कर रहा है। कहा कि वह इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर एक अगस्त से रानीखेत में आमरण अनशन पर बैठेंगे।
झिमार में दीवार निर्माण से संबंधित सभी कार्य नियमानुसार किए गए हैं। शिकायतकर्ता भ्रामक जानकारी दे रहा है जो ठीक नहीं है। -ओंकार पांडे, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, रानीखेत।
विज्ञापन
झिमार में दीवार निर्माण से संबंधित सभी कार्य नियमानुसार किए गए हैं। शिकायतकर्ता भ्रामक जानकारी दे रहा है जो ठीक नहीं है। -ओंकार पांडे, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, रानीखेत।
विज्ञापन