फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face the problems.

Almora News: झांकरसैम मंदिर में दीवार ध्वस्त, पेड़ गिरने से पार्किंग क्षतिग्रस्त

Sun, 07 Jul 2024 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 07 Jul 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
People face the problems.
अल्मोड़ा। धौलादेवी विकासखंड में भारी बारिश के बाद शनिवार को प्रसिद्ध झांकरसैम मंदिर के पास भूस्खलन होने से सुरक्षा दीवार ध्वस्त हो गई। साथ ही भूस्खलन होने से एक पेड़ धर्मशाला और पर्यटन विभाग की पार्किंग में गिर गया। धर्मशाला और पार्किंग क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं पर्यटन विभाग के हट को भी नुकसान पहुंचा है। मंदिर में कई भक्त दर्शन के लिए पहुंचे थे। संयोग से कोई भी पेड़ की चपेट में नहीं आया, नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। सूचना के बाद एसडीएम भनोली एनएस नगन्याल मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि नुकसान का आंकलन किया जाएगा। कहा कि यहां मौजूद भक्त और मंदिर समिति के लोग सुरक्षित हैं। संवाद
विज्ञापन

डीएम ने की सुरक्षा की अपील
अल्मोड़ा। जिले में हो रही लगातार बारिश के बाद डीएम विनीत तोमर ने सभी लोगों से सुरक्षा बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोगों को जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलना होगा। नदी नालों के पास जाने से बचना होगा। उन्होंने आपदा प्रबंधन अधिकारी को आपदा के दौरान राहत एवं बचाव संबंधी सभी उपकरण दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन

जोशीखोला में ढही रास्ते की सुरक्षा दीवार

अल्मोड़ा। नगर के टैक्सी स्टैंड लिंक सड़क से जोशीखोला, सरकारी की आली, खोल्टा को जोड़ने वाले पैदल मार्ग की सुरक्षा दीवार तेज बारिश के कारण ढह गई। क्षतिग्रस्त दीवार के पत्थर निकल कर रास्ते पर आ गए, इससे लोगों को आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ईओ भरत त्रिपाठी ने कहा कि जल्द टीम भेजकर रास्ते पर जमा मलबा और पत्थर हटाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


चौखुटिया-द्वाराहाट सड़क पर हुआ भूस्खलन
द्वाराहाट। चौखुटिया-द्वाराहाट हाईवे पर बसभीड़ा के पास भूस्खलन होने से मलबा और बोल्डर गिर गए इससे दो घंटे तक आवाजाही ठप रही। इस दौरान सैकड़ों वाहन, यात्री और पर्यटक फंसे रहे। उन्हें बारिश के बीच सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ा। सूचना के बाद आपदा प्रबंधन विभाग ने मौके पर जेसीबी भेजी और मलबा, बोल्डर हटाकर आवाजाही शुरू कराई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed