फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face the problems.

Almora News: ‘शराब नहीं, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराए सरकार’

Sat, 05 Apr 2025 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 05 Apr 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
अल्मोड़ा। हवालबाग ब्लॉक के दौलाघट क्षेत्र में शराब की दुकान के विरोध में अब महिलाएं भी उतर गई हैं। शनिवार को महिलाओं और अन्य लोगों ने दौलाघट में विरोध प्रदर्शन किया। सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पहले से ही क्षेत्र में पुलिस की नाक के नीचे से अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। अब शराब की दुकानें खुलीं तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। महिलाओं ने कहा कि शराब की दुकानें खोलने के बजाय सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराए। आज युवा तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल खोलिया ने कहा कि दौलाघट-गोविंदपुर-कठपुड़िया में अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। ग्रामीण कई बार इसकी शिकायत भी कर चुके हैं। जहां शराब की दुकान खोली जा रही है उसके पास ही स्कूल, मंदिर और अस्पताल स्थित है। ग्रामीणों ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर शराब की दुकानें नहीं खोलने और अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख गोपाल सिंह खोलिया, कैलाश तिवारी, मनीष पंत, राजेंद्र सिनारी, हर गोविंद जोशी, अधिवक्ता हरीश चिलवाल, रुकमा देवी, भगवती तिवारी, नंदी देवी, सरिता देवी, शोभा जोशी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed