{"_id":"67db0f17b85c8fc5ae08fdb3","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-alm1002-125649-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अधिभार जमा नहीं करने पर 76 व्यापारियों को निगम का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अधिभार जमा नहीं करने पर 76 व्यापारियों को निगम का नोटिस
Thu, 20 Mar 2025 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दुकान का अधिभार जमा नहीं करना कई व्यापारियों को महंगा पड़ गया है। अधिभार जमा न करने वाले व्यापारियों के प्रति नगर निगम सख्त हो गया है। नगर निगम ने दुकान का अधिभार जमा नहीं करने वाले 76 व्यापारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उन्हें नोटिस जारी किए। 15 दिनों के भीतर बकाया राशि का भुगतान नहीं होने पर संबंधित व्यापारियों की आरसी कटेगी।
नगर निगम की दुकानों का निर्धारित समय पर भुगतान नहीं करना 76 व्यापारियों को भारी पड़ा। अधिकारियों के मुताबिक इन दुकानदारों पर 20 लाख 53 हजार रुपये बकाया है। 15 दिन के भीतर शेष राशि का भुगतान नहीं हुआ तो बकायेदारों से जुर्माना वसूल कर उनकी आरसी काटी जाएगी। सहायक नगर आयुक्त भरत त्रिपाठी ने बताया कि इन व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें नोटिस जारी कर दिए गए हैं। अगर 15 दिनों के भीतर बकाया राशि का भुगतान नहीं हुआ तो संबंधित व्यापारियों की आरसी कटेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम के विकास कार्यों में कोई रुकावट न हो इसके लिए सभी दुकानदारों को तय समय पर अधिभार जमा करना होगा। इधर नोटिस जारी होने के बाद व्यापारियों में खलबली मची है।