फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   people face the problems.

Almora News: तीन दिनों में 20 खिलाड़ी ठंड के चलते पहुंचे अस्पताल

Sun, 02 Feb 2025 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 02 Feb 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
people face the problems.
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा की ठंड के चलते राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग करने यहां पहुंचे खिलाड़ियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। 30 डिग्री से अचानक चार डिग्री तापमान पर खिलाड़ियों के लिए योग की मुद्राओं का प्रदर्शन करना मुश्किल हो रहा है। ठंड का असर उनके शरीर पर भारी पड़ रहा है। प्रतियोगिता शुरु होने के तीन दिनों के भीतर 20 खिलाड़ी और तीन निर्णायक अस्पताल पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

एचएनबी स्टेडियम में राष्ट्रीय खेलों की योगासन प्रतियोगिता में 22 राज्यों के खिलाड़ी प्रतिभाग करने पहुंचे हैं। खिलाड़ी अब तक जिले के मौसम के साथ तालमेल नहीं बिठा सके हैं। 31 जनवरी से दो फरवरी तक यहां पहुंचे 22 खिलाड़ी और तीन निर्णायक ठंड के चलते बीमार पड़ चुके हैं। बीमार खिलाड़ियों में अधिकतर महिला खिलाड़ी हैं। रविवार को प्रतियोगिता के दौरान चार खिलाड़ी और एक निर्णायक का अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया। मौके पर खड़ी एबुलेंस के जरिए फौरन उन्हें जिला अस्पताल ले जाकर उनका प्राथमिक उपचार किया गया। डायरेक्टर ऑफ कंप्टीशन डॉ. सीके मिश्रा ने कहा कि अल्मोड़ा में ठंड अधिक होने से साउथ के खिलाड़ियों को अधिक दिक्कतें आ रही हैं। हालांकि अब तक किसी खिलाड़ी को कोई बड़ी समस्या नहीं हुई है। इलाज के दो घंटे के भीतर खिलाड़ी स्वस्थ होकर लौट आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed