फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face the problems.

Almora News: मोबाइल के अधिक प्रयोग से बच्चों और युवाओं में बढ़ रहा कंप्यूटर विजन सिंड्रोम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
People face the problems.
अल्मोड़ा। जिले में बच्चे और युवा तेजी से कंप्यूटर विजन सिंड्रोम की जकड़ में आ रहे हैं। जिला अस्पताल के नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में पहुंचने वाले 10 में से 10 बच्चे और युवा इस समस्या से ग्रसित मिल रहे हैं। चिकित्सकों के मुताबिक मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप, वीडियो गेम का अधिक प्रयोग इसका प्रमुख कारण है।
विज्ञापन


नेत्र रोग विशेषज्ञों के मुताबिक कंप्यूटर विजन सिंड्रोम आखों में सूखेपन की समस्या है। ऐसा टीवी, मोबाइल, कंप्यूटर स्क्रीन पर अधिक समय बिताने से होता है। जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जीवन मपवाल ने बताया कि एक साल पूर्व तक इस दिक्कत के हर रोज तीन से चार बच्चे अस्पताल पहुंचते थे। वर्तमान समय में 10 से 15 बच्चे और युवा जांच और इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। बताया कि 10 से 18 साल तक उम्र के बच्चों की संख्या अधिक है। कंप्यूटर, लैपटॉप, स्मार्टफोन जैसे उपकरणों पर लगातार घंटों समय बिताना प्रमुख वजह है। उन्होंने सलाह दी कि बच्चों को इससे बचाने के लिए अभिभावकों को भी सावधानी बरतते हुए उन्हें जागरूक करना होगा। संवाद
विज्ञापन



कंप्यूटर विजन सिंड्रोम के कारण

-कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल, वीडियो गेम आदि का लगातार उपयोग करना।

- रोशनी की स्थिति और बैठने की मुद्रा सही नहीं होना ।

लक्षण

-आखों का सूखापन, आंखों का लाल होना, खुजली होना, देखने में धुंधलापन आदि।

बचाव

- कंप्यूटर सहित अन्य उपकरणों के लगातार उपयोग से बचना। आंखों को कुछ समय आराम देना जरूरी है। उपकरणों के उपयोग के दौरान निश्चित अंतराल में कुछ दूर की वस्तुओं पर फोकस करना।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed