{"_id":"668308503f39b5bf170a6dd4","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-alm1002-113962-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सोमेश्वर थाने में नए कानूनों की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सोमेश्वर थाने में नए कानूनों की जानकारी दी
Tue, 02 Jul 2024 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 02 Jul 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
सोमेश्वर(अल्मोड़ा)। सोमेश्वर थाने में थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई। थानाध्यक्ष ने टैक्सी यूनियन, व्यापार मंडल के सदस्यों, पदाधिकारियों के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों को नए आपराधिक कानूनों की जानकारी दी। वहीं, ताकुला चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार ने चौकी में क्षेत्र के लोगों को नए कानूनों के बारे में बताया। वहां पर एसआई मोनी टम्टा, व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बोरा, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष चंदन वर्मा, डॉ. देवेंद्र जोशी, कैलाश जोशी आदि थे। संवाद
विज्ञापन