{"_id":"668aecf66387b4c2d30ffee4","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-alm1001-114198-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: पेड़ गिरने से डीनापानी और ताड़ीखेत में बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: पेड़ गिरने से डीनापानी और ताड़ीखेत में बिजली गुल
Mon, 08 Jul 2024 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 08 Jul 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा/रानीखेत। पेड़ गिरने से डीनापानी और ताड़ीखेत में बिजली गुल रही। रविवार को पेड़ गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे डीनापानी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप रही। क्षेत्र की 7000 से अधिक की आबादी पूरे दिन बिजली का इंतजार करती रही लेकिन लोगों को निराश होना पड़ा। 14 घंटे बाद देर शाम छह बजे के करीब आपूर्ति बहाल हो सकी।
वहीं, बीते शनिवार शाम लाइन पर पेड़ गिरने से ताड़ीखेत विकासखंड के चमड़खान में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दूसरे दिन रविवार सुबह पेड़ हटाकर बिजली आपूर्ति बहाल की गई।
रानीखेत में बिजली की आंखमिचौली से परेशान रहे लोग
भारी बारिश में बिजली की आंखमिचौली से नगर के लोग परेशान रहे। रविवार को दिन में कई बार बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
पेड़ गिरने से आपूर्ति प्रभावित हुई थी। लाइन को दुरुस्त कर लिया गया है। चमड़खान में क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक करने से रानीखेत नगर में भी बिजली व्यवस्था में व्यवधान रहा। -आयुष चौहान, एसडीओ, यूपीसीएल, रानीखेत।
पेड़ गिरने से डीनापानी में बिजली आपूर्ति बाधित रही। क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। -कन्हैया जी मिश्रा, ईई, यूपीसीएल, अल्मोड़ा।