फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face the problems.

Almora News: बारिश में अल्ट्रासाउंड के लिए भटकती रहीं गर्भवतियां और मरीज

Sat, 06 Jul 2024 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 06 Jul 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
People face the problems.
अल्मोड़ा। जिले में मरीज और गर्भवतियां बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं से जूझ रही हैं। बेस अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट न होने से अल्ट्रासाउंड ठप हैं। अब महिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट के भी अवकाश पर जाने से दिक्कत बढ़ गई है और मरीजों, गर्भवतियों को अल्ट्रासाउंड के लिए भटकना पड़ रहा है। जिला अस्पताल पर दबाव बढ़ने से यहां तारीख दी जा रही है, इससे मरीज परेशान हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती न होने से यहां दो महीने से अल्ट्रासाउंड ठप हैं। जिला और महिला अस्पताल में गर्भवतियों के साथ ही आम मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए जा रहे थे। बेस अस्पताल पहुंच रहीं गर्भवतियों और अन्य मरीजों को भी जिला या महिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है। अब महिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट के भी अवकाश पर जाने से दिक्कत बढ़ गई है। महिला अस्पताल में 40 तो जिला अस्पताल में हर रोज 35 से अधिक मरीज और गर्भवतियां अल्ट्रासाउंड के लिए पहुंचती हैं। महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड ठप होने से जिला अस्पताल पर दबाव बढ़ गया है। शुक्रवार को यहां अल्ट्रासाउंड के लिए 80 से अधिक गर्भवतियां और मरीज पहुंचे। 54 के अल्ट्रासाउंड हुए और अन्य को अगली तारीख मिली तो उन्हें निराश होकर घर लौटना पड़ा। संवाद
विज्ञापन

बोले मरीज
चिकित्सक की सलाह पर अल्ट्रासाउंड के लिए सुबह महिला अस्पताल पहुंची। यहां अल्ट्रासाउंड नहीं हुआ जिस पर जिला अस्पताल जाना पड़ा। यहां भी घंटों इंतजार किया तब जाकर नंबर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-भगवती देवी, गुरुड़ाबांज।
सोमेश्वर से अल्ट्रासाउंड के लिए मेडिकल कॉलेज और फिर यहां से महिला अस्पताल पहुंची लेकिन यहां रेडियोलॉजिस्ट नहीं मिले। जिला अस्पताल में नंबर नहीं आया तो निराश होकर घर लौटना पड़ा।

-रिंकू आर्या, सोमेश्वर।
स्वास्थ्य कारणों से महिला अस्पताल की रेडियोलॉजिस्ट अवकाश पर हैं। निश्चित तौर पर जिला अस्पताल पर दबाव बढ़ा है। महिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश से लौटने पर व्यवस्था पटरी पर आएगी।

-डॉ. एचसी गड़कोटी, पीएमएस, जिला अस्पताल, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed