{"_id":"68408d2d9b323efe1608e612","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-231-1-shld1005-116125-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सरयू घाटी के छह गांवों में चार दिन से बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सरयू घाटी के छह गांवों में चार दिन से बिजली गुल
Wed, 04 Jun 2025 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 04 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। सरयू घाटी के छह गांवों की बिजली चार दिन से गुल है। आपूर्ति बाधित होने से ढाई हजार से अधिक की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों में यूपीसीएल को लेकर नाराजगी बढ़ रही है।
सूपी, तरसाल, वैछम, झूनी, खलझूनी और मिकिला खलपट्टा गांव की बिजली रविवार को गुल हो गई थी। गांव के आटा चक्की आदि कुटीर उद्योग बंद हो गए हैं। लोगों के मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ हो गए हैं। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीण देवेंद्र कुमार ने बताया कि वह सूपी में सीएचसी चलाते हैं। बिजली नहीं होने से उनका काम बंद पड़ा है। प्रमाणपत्र आदि बनवाने आ रहे लोगों को भी निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
ग्रामीण तारा सिंह, चंदन ने बताया कि मानसून से पहले ही क्षेत्र में बिजली संकट होने लगा है। विभाग को सूचित करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। यूपीसीएल के एसडीएम एसएस भंडारी ने बताया कि ग्रामीणों ने बिजली गुल होने की सूचना दी है। जेई और कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया है। लगातार मौसम खराब होने से फॉल्ट ढूंढने में परेशानी हो रही है। जल्द आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।