फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face the problems.

Almora News: गंतव्य तक पहुंचने से पहले हांफ जाती है गाड़ियां, पुराने टायर दे सकते हैं धोखा

Sat, 07 Jun 2025 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 07 Jun 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
बागेश्वर। जिले में मरीजों को ग्रामीण क्षेत्रों से जिला अस्पताल तक लाने और जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर मरीजों को हायर सेंटर तक ले जानी वाली 108 एंबुलेंस सेवा में लगे वाहन जुगाड़ के माध्यम से संचालित हो रहे हैं। गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही गाड़ियां हांफने लगती हैं।
विज्ञापन


जिले में 108 सेवा के 10 वाहन अलग-अलग स्थानों से संचालित हो रहे हैं। इनमें से जिला अस्पताल में दो वाहन मौजूद हैं। कांडा, कपकोट, रीमा, बनलेख, शामा, कंधार, बैजनाथ और दाणोंछीना में एक-एक एंबुलेंस मौजूद रहती है। शनिवार को पड़ताल के दौरान पता चला कि जिला अस्पताल में मौजूद छह साल पुरानी एंबुलेंस में दरवाजे को खोलने और बंद करने के लिए लगा लॉक टूटा हुआ है। दरवाजे के अंदर से एक रस्सी को खिड़की की तरफ से बाहर को बांधा गया है। इससे दरवाजे को खोलने और बंद करने का जुगाड़ बना हुआ है। वाहन के पिछले टायर के अंदर का तार बाहर निकला हुआ है। वाहन में स्टेपनी के लिए रखा टायर भी पुराना है। चालक केबिन में लाइट की व्यवस्था नहीं है। वाहन की बाहरी बॉडी जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने से चलते समय आवाज करती है। इससे मरीज और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन



कभी आधे रास्ते हो जाती है खराब, कभी लापरवाही पड़ती है भारी

बागेश्वर। जिले में 108 एंबुलेंस सेवा कई बार मरीजों को अपने गंतव्य तक पहुंचाने से पहले हांफ जाती है। ऐसे में मरीज और उनके परिजनों को आधे रास्ते में दूसरे वाहनों की तलाश कर मंजिल तक ले जाना पड़ता है। बीते 20 फरवरी को जिला अस्पताल से गंभीर रूप से घायल को ले जा रही 108 एंबुलेंस सेवा ताकुला मार्ग पर पौड़ीधार के समीप खराब हो गई। दूसरा वाहन भेजने के बाद मरीज को हल्द्वानी ले जाया गया। 22 दिसंबर 2023 में जिला अस्पताल से रेफर किए गए मरीज को लेकर हायर सेंटर जा रही एंबुलेंस के चालक ने नशे में धुत होकर रास्ते में एंबुलेंस खड़ी कर दी और वाहन में ही सो गया। मरीज के परिजन उसे जगाने का प्रयास करते रहे और मरीज एंबुलेंस में तड़पता रहा। पिछले सप्ताह भी एक मरीज और तीमारदार ने चालक पर नशे में होने का आरोप लगाया था। इसके बाद मरीज को रेडक्रॉस की एंबुलेंस से हायर सेंटर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल से मरीजों के हल्द्वानी रेफर होने की संख्या अधिक है। इसके चलते वाहनों पर अधिक दबाव रहता है। वाहन पुराने होने के कारण अधिक दबाव सहन नहीं कर पा रहे हैं। वाहनों की मरम्मत और नए वाहनों की आवश्यकता के बारे में शासन को अवगत कराया।


सुनील बिष्ट, जिला प्रभारी 108 एंबुलेंस सेवा

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। मैं एक-दो दिन में देहरादून जा रही हैं। स्वास्थ्य मंत्री से भेंट कर नई एंबुलेंस की मांग की जाएगी।
पार्वती दास, विधायक बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed