{"_id":"6740c1419f98c48e62071deb","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-229-1-shld1007-116004-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: चौथे दिन पहाड़ के प्रवेश द्वार में जनजीवन कुछ पटरी पर आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: चौथे दिन पहाड़ के प्रवेश द्वार में जनजीवन कुछ पटरी पर आया
Fri, 22 Nov 2024 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 22 Nov 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। तीन-चार दिन तक पहाड़ के प्रवेश द्वार टनकपुर में युवाओं की भीड़ शुक्रवार शाम से कुछ कम होते ही जनजीवन पटरी में आने लगा। इस बीच सुबह से ही यूपी के युवाओं का पहाड़ से लौटने का सिलसिला तेज हो गया। दोपहर बाद साढ़े तीन बजे की पैसेंजर ट्रेन के भर जाने के बाद स्टेशन पर भीड़ कम हो गई। रोडवेज की 45 अतिरिक्त बसें हीं पिथौरागढ़ भेजी गईं। एआरएम नरेंद्र गौतम ने बताया कि 10 अतिरिक्त बसों को तैयार रखा गया है। ये भीड़ बढ़ने पर पिथौरागढ़ रूट पर संचालित होंगी। रेलवे स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि अतिरिक्त दो ट्रेनों को स्थगित कर दिया गया है। अब सामान्य रूप से संचालित एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों का संचालन हो रहा है।
24 नवंबर से झारखंड के युवाओं की भर्ती रैली को लेकर ट्रेन से वहां के युवा भी आने शुरू हो गए हैं। सुबह बरेली से 11 बजे पहुंची पैसेंजर ट्रेन में झारखंड के युवाओं के कई दल आए और अतिरिक्त बसों से पिथौरागढ़ रवाना हुए। बृहस्पतिवार की रात को पालिका की ओर से युवाओं को ठंड में राहत के लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और पीलीभीत चुंगी पर अलावा भी जलाए गए। बस, ट्रेन का इंतजार कर रहे युवा अलाव सेंकते रहे।
झारखंड के युवाओं में दिखा उत्साह
टनकपुर (चंपावत)। शुक्रवार की सुबह 11 बजे की पैसेंजर ट्रेन से स्टेशन पर उतरे झारखंड देवधर के युवा लल्लन कुमार, छोटू कुमार, अजीत कुमार, आनंद कुमार ने बताया कि उनकी पिथौरागढ़ में 24 नवंबर से भर्ती है। वे 20 नवंबर को घर से चले। उनको पता है कि पहाड़ में दूर जाना है, इसलिए वे पूरी तैयारी के साथ आए हैं। पिथौरागढ़ भर्ती से आने वाले यूपी के चंदौली निवासी जय सिंह, रोहित सिंह, अरमान आदि बोले घंटों अव्यवस्था के बीच लाइन में लगे लेकिन सफल नहीं हो सके। अब आगे की भर्ती में शामिल होंगे।