{"_id":"654e763d17349b60000e5d15","slug":"people-face-problems-for-travel-almora-news-c-232-1-shld1002-4877-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: रोडवेज सेवा ठप होने से टैक्सी में धक्के खा रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: रोडवेज सेवा ठप होने से टैक्सी में धक्के खा रहे यात्री
Fri, 10 Nov 2023 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 10 Nov 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। दिवाली पर प्रवासी घरों को लौटने लगे हैं। बस स्टेशन में बड़ी संख्या में यात्रियों की भीड़ जुट रही है। उन्हें गंतव्य तक पहुंचने के लिए बस नहीं मिल रहीं। दिवाली पर भी परिवहन निगम सभी रूट पर बस का संचालन नहीं कर पा रहा है। इससे यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वे टैक्सी में ऊंचा किराया देकर धक्के खा रहे हैं। लंबे समय से चार रूट पर बस का संचालन ठप होने से यात्री परेशान हैं।
दिवाली मनाने के लिए प्रवासियों के घरों को लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार सुबह तड़के से ही नगर के रोडवेज स्टेशन में यात्रियों की भीड़ रही। त्योहारी सीजन में भी रोडवेज बस का संचालन पटरी पर नहीं आने से यात्रियों को समस्याओं का सामना करना करना पड़ा। बीते छह माह से टनकपुर, लमगड़ा, बेतालघाट, देहरादून रूट पर बस का संचालन ठप है जो अब भी सुचारु नहीं हो पाया है। इन बस के संचालन के लिए निगम के पास चालक-परिचालक नहीं हैं। यात्री परेशानियों का सामना करते हुए जिला मुख्यालय तो पहुंचे लेकिन लमगड़ा, बेलाघाट रूट पर स्थित गांवों तक पहुंचने के लिए प्रवासियों को ऊंचा किराया देकर टैक्सी के भरोसे सफर करना पड़ रहा है।
आज से बढ़ेगी प्रवासियों की आवाजाही, सीट के लिए रहेगी परेशानी
अल्मोड़ा। घरों को लौटने वाले प्रवासियों की संख्या में शनिवार से इजाफा होगा। गुरुग्राम, दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, बनारस, कानपुर आदि शहरों से भी काफी संख्या में प्रवासी दिवाली मनाने पहाड़ लौटेंगे। ऐसे में पर्याप्त बस का संचालन नहीं होने से यात्रियों को सीट पाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
चालकों की कमी के चलते सेवाएं स्थगित हैं। पर्याप्त बस संचालन के प्रयास किए जा रहे हैं।
राजेंद्र कुमार, सहायक महाप्रबंधक, अल्मोड़ा डिपो।