{"_id":"65469d0f1106aba1b00a8f54","slug":"people-face-problems-almora-news-c-8-1-hld1040-255350-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: यातायात व्यवस्था मजबूत करने के दावे हवाई, पुलिस की बैठक होते ही माल रोड को जाम ने जकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: यातायात व्यवस्था मजबूत करने के दावे हवाई, पुलिस की बैठक होते ही माल रोड को जाम ने जकड़ा
Sun, 05 Nov 2023 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 05 Nov 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय में हुई पुलिस अधिकारियों की बैठक में अपराध नियंत्रण के साथ ही यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के दावे बैठक समाप्त होते ही हवाई साबित हुए। दिन में बैठक हुई और शाम को नगर की मुख्य सड़क माल रोड को जाम ने जकड़ लिया। सड़क पर आधे किमी से अधिक लंबा जाम लगा रहा और वाहन रेंगते रहे।
शनिवार को पुलिस लाइन में एसएसपी की अध्यक्षता में बैठक कर यातायात व्यवस्था को मजबूत करने को लेकर मंत्रणा हुई। वहीं देर शाम माल रोड पर लोग जाम के झाम से जूझते रहे। नगर की मुख्य सड़क माल रोड पर आधे घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा, जिससे यात्री, वाहन चालक व राहगीर बेहाल रहे। इस दौरान वाहन सड़क पर रेंगते रहे और यात्रियों को वाहनों में बैठकर जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इस दौरान राहगीरों को पैदल चलने के लिए भी जगह नहीं मिली। किसी तरह जाम खोला गया, तब जाकर यात्री, वाहन चालक गंतव्य को रवाना हुए और उन्होंने राहत की सांस ली। हैरानी की बात यह है कि बैठक में जाम की समस्या से निपटने के निर्देश जारी हुए, जिनकी कुछ देर बाद ही पोल खुल गई। इससे साफ है कि नगर की सड़कों पर आए दिन लगने वाले जाम की समस्या के आगे पुलिस भी लाचार है और फौरी तौर पर यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के दावे हो रहे हैं। संवाद
अपनों पर रहम गैरों पर कार्रवाई
अल्मोड़ा। नगर की माल रोड पर के ठीक नीचे पालिका की तरफ से निर्माण कार्य किया जा रहा है, इसके लिए सड़क पर निर्माण सामग्री उतारी जा रही है जो जाम का कारण बन रहा है। पालिका के साथ ही पुलिस नगर की सड़कों पर निर्माण सामग्री डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई करती है, लेकिन मार रोड में डाली जा रही सामग्री पर दोनों की नजर नहीं पड़ रही, इसकी मार यात्री, वाहन चालक और राहगीर सह रहे हैं।
विज्ञापन
माल रोड में पालिका की तरफ से निर्माण सामग्री डालने से जाम लग रहा है। यातायात पुलिस तत्परता से काम कर रही है।
गणेश हरड़िया, यातायात प्रभारी, अल्मोड़ा।