फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face problems.

Almora News: जन औषधी केंद्र का एक ताला खुला, दूसरा न खुलने पर हंगामा

Thu, 14 Dec 2023 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 14 Dec 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
गरुड़ (बागेश्वर)। मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ के जन औषधि केंद्र का एक ताला एक सप्ताह बाद बृहस्पतिवार को खुल गया। केंद्र में पड़ा दूसरा ताला देर शाम तक नहीं खुल पाया। इसको लेकर स्थानीय जनता और कांग्रेसियों ने अस्पताल परिसर में हंगामा काटा।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले अस्पताल परिसर में स्थित जन औषधि केंद्र में अनियमितताओं का आरोप लगाकर स्थानीय जनता और कांग्रेसियों ने केंद्र में ताला जड़ दिया था। इसके बाद एक ताला संचालक ने भी इसमें लगा दिया। बुधवार को अस्पताल प्रशासन ने ताला न खोलने पर प्राथमिकी दर्ज कराने की चेतावनी दी थी। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और सीडीओ बागेश्वर आरसी तिवारी बैजनाथ पहुंचे। थानाध्यक्ष बैजनाथ कैलाश रौतेला और ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट आदि भी वहां थे।
विज्ञापन

उनकी मौजूदगी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश कोरंगा ने यहां लगाया ताला खोल दिया। हालांकि जन औषधी केंद्र संचालक की ओर से लगाया गया दूसरा ताला देर शाम तक भी नहीं खोला गया। केंद्र के संचालक का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग ने ताला आज खोलने के संबंध में उन्हें कोई सूचना नहीं दी थी। इधर, सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु खाती का आरोप है कि अस्पताल के प्रभारी डाॅ .आरके गुप्ता ने अपनी कमियों को उजागर होने के डर से उन्होंने जन औषधी केंद्र के संचालक को जानबूझकर नहीं बुलाया है। उन्होंने दवा कक्ष में रखी दवाओं का मिलान करने की भी बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed