{"_id":"6568cf5421c940258b0a97a6","slug":"people-face-problems-almora-news-c-232-1-shld1003-5469-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: द्वाराहाट में बंद स्कूल के तोड़े ताले, सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: द्वाराहाट में बंद स्कूल के तोड़े ताले, सामान चोरी
Thu, 30 Nov 2023 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 30 Nov 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट ब्लॉक में छात्र संख्या शून्य होने से बंद हो चुके प्राथमिक विद्यालय भंटी को चोरों ने निशाना बनाया है। यहां ताले तोड़कर इसमें रखा सामान चुरा लिया।
प्राथमिक विद्यालय भंटी में बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने ताले तोड़कर इसमें रखा मजदूरों का सामान चुरा लिया। ग्राम प्रधान प्रकाश चंद्र ने बताया कि छात्रसंख्या शून्य होने से विद्यालय बंद हो चुका है, इसमें मजदूरों को रखा गया था। इस विद्यालय में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित होता है। चोरों ने इसके ताले तोड़कर मजदूरों के औजार सहित अन्य सामान चुरा लिया। ग्राम प्रधान प्रकाश चंद्र ने कहा कि पूर्व में भी क्षेत्र में इस तरह की घटना सामने आ चुकी है। संवाद
बगैर अनुमति के बनाया गया था मजदूरों का ठिकाना
द्वाराहाट। राजस्व उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि विद्यालय पूर्व में बंद हो चुका है। यहां बगैर अनुमति के मजदूरों को रखा गया था, जो गलत है। इस मामले की भी जांच होगी। मजदूर किसकी अनुमति से यहां रह रहे थे, राजस्व पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।