{"_id":"656e15fafdd10f231905e514","slug":"people-face-problems-almora-news-c-232-1-shld1002-5597-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: वन श्रमिक बोले- जल्द वेतन नहीं मिला तो होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: वन श्रमिक बोले- जल्द वेतन नहीं मिला तो होगा आंदोलन
Mon, 04 Dec 2023 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 04 Dec 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिले के वन श्रमिकों को दो माह से वेतन नहीं मिला है जिससे वे परेशान हैं। जल्द वेतन नहीं मिलने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि वेतन नहीं मिलने से उनके लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है।
सोमवार को वन श्रमिकों ने नगर के चिंतन सभागार में बैठक की। उन्होंने वेतन नहीं मिलने पर आक्रोश जताया। कहा कि उन्हें अक्तूबर और नवंबर का वेतन अब तक नहीं मिला है जिससे उनके लिए परिवार का भरण-पोषण मुश्किल हो गया है। वे मकान का किराया और बच्चों की स्कूल फीस तक नहीं चुका पा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने नियमितीकरण की भी मांग की। उन्होंने कहा कि जल्द वेतन नहीं मिला और नियमितीकरण की कार्यवाही शुरू नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। वहां श्रमिक संघ के अध्यक्ष कुंदन लाल, मोहन जोशी, केशव दत्त, उत्तम सिंह, शिवराज सिंह, कैलाश भट्ट, दीप चंद्र, दिनेश भट्ट, चंद्रशेखर चिलकोटी, दिवान सिंह, माधवानंद जोशी, शिवराज सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद